फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: Panchayat Mukhiya's obscene audio goes viral; accused calls it a conspiracy to trap him

Bihar: पंचायत मुखिया का अश्लील ऑडियो वायरल; आरोपी ने उसे फंसाने की साजिश करार दिया, गांव वालों का फूटा गुस्सा

Wed, 12 Jun 2024 01:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Jun 2024 01:21 PM IST
सार

Nalanda News: सिलाव थाना अध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि महिला कुछ दिनों से फिर से पति के साथ रहने की बात कह रही थी। इस बीच गांव के मुखिया से उसका संपर्क हुआ। मुखिया ने भी एक बार उन्हें जानकारी दी थी कि महिला अपने पति के साथ रहना चाहती है। उसका घर बसा दिया जाए। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Nalanda News: Panchayat Mukhiya's obscene audio goes viral; accused calls it a conspiracy to trap him
आरोपी मुखिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में एक पंचायत मुखिया का गांव की ही एक महिला के साथ अश्लील बातचीत करने के दर्जन भर से अधिक ऑडियो वायरल हो रहे हैं। जनप्रतिनिधि के इस व्यवहार से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। यह मामला सिलाव प्रखंड के करियन्ना पंचायत के मुखिया राज कुमार रजक (55) से जुड़ा हुआ है। मुखिया की इस हरकत की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो वे लोग गोलबंद हो गए और घर पर चढ़कर मुखिया को खूब खरी-खोटी सुनाई। इस घटना का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। मुखिया समेत चार लोगों की संलिप्तता इस पूरे मामले में सामने आ रही है। फिलहाल मुखिया और उसके सहयोगियों के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। हालांकि मुखिया ने इसे उन्हें फंसाए जाने की साजिश करार दिया है। साथ ही गांव की महिला से बात करने पर सफाई भी दी है।

विज्ञापन

 
महिला का वाट्सएप वॉइस चैट हुआ वायरल
जानकारी के मुताबिक, गांव के संतोष चौधरी की पत्नी द्वारा किए गए वाट्सएप वॉइस चैट के ऑडियो भी वायरल हो रहे हैं। उनमें वह बता रही है कि उसका घर बसाने के नाम पर मुखिया समेत गांव के चार लोगों की मंशा गलत थी। उन्हीं लोगों के कहने पर वह गांव आई थी। जहां उसके साथ मुखिया और उसके आदमियों ने गलत करने का भी प्रयास किया। हालांकि वह उनकी मंशा को भांप चुकी थी और अपने साथ गलत होने नहीं दिया। महिला ने पूर्व मुखिया के भतीजे कुंदन सिंह के नाम का भी जिक्र किया है। उसने कहा है कि मुखिया के कंधे पर बंदूक रखकर कुंदन चलाने का काम करता है। मुखिया अपनी मर्जी से बिना कुंदन के कहे कुछ नहीं करता है।
विज्ञापन


वायरल ऑडियो में महिला यह भी कह रही है कि वह अपनी चालाकी से खुद की इज्जत बचाने में कामयाब रही। ऐसे जन प्रतिनिधि को और उसके सहयोगियों का मुंह काला कर उसे गांव में घुमाया जाए। आधी रात में निकलने का मेरा मकसद यह रहा कि दिन में अगर घर से निकलते तो मुखिया और उसके आदमी घर बसाने का आश्वासन देते। हालांकि यह हो नहीं रहा था, इसलिए आधी रात को घर से निकल आई। महिला यह भी कह रही है कि जरूरत पड़ने पर वह गवाही देने भी आएगी। ऐसे जन प्रतिनिधि से गांव की अन्य महिलाओं को भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
महिला और मुखिया के बातचीत का अंश
महिला और मुखिया के बीच बातचीत के कई ऑडियो वायरल हुए, जिनमें दोनों ऑडियो कॉल के अलावा वीडियो कॉल पर भी बात किया करते थे। गांव आने पर मुखिया महिला से अपनी खिदमत की भी बात करता है। साथ ही वह यह भी कहता है कि वह उसका घर बसा देगा, इस मामले में उसके पति से भी बात हुई है और उसका पति भी राजी है। मगर इन सब कामों के लिए उसका भी ख्याल रखना होगा।
 
पति के साथ न रहने का किया था करार
जानकारी के अनुसार, संतोष चौधरी की शादी साल 2012 में हुई थी। इसके बाद कुछ दिन गांव में रहने के बाद दंपति गुजरात चले गए। बताया जा रहा है कि जहां उसके पति ने अपनी पत्नी को उसके बॉस के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। तब वह पत्नी को छोड़कर वापस गांव आ गया। पांच साल पूर्व महिला ने अपने पति के साथ न रहने की बात को लिखित रूप में देकर और दो बच्चों को पति के पास छोड़कर गुजरात चली गई थी।
 
मुखिया ने दी यह सफाई
करियन्ना पंचायत के मुखिया राज कुमार रजक ने बताया कि उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। महिला पिछले पांच-छह सालों से गांव में नहीं रह रही थी। उनसे महिला ने संपर्क कर घर बसाने की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने गांव आने को कहा था और इसी सिलसिले में एक दो बार उससे बात की गई थी। कोई उनकी आवाज को कॉपी कर उन्हें इस तरह से ऑडियो बनाकर फंसाने का प्रयास कर रहा है।

 
वहीं, इस मामले में सिलाव थाना अध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि महिला कुछ दिनों से फिर से पति के साथ रहने की बात कह रही थी। इस बीच गांव के मुखिया से उसका संपर्क हुआ। मुखिया ने भी एक बार उन्हें जानकारी दी थी कि महिला अपने पति के साथ रहना चाहती है। उसका घर बसा दिया जाए। जबकि, महिला खुद लिखित रूप में अपने पति को पांच साल पूर्व देकर गई थी कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है। उस पर गांव के पंच के भी हस्ताक्षर हैं। फिलहाल किसी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed