{"_id":"682ab6e5500f36d281029434","slug":"nalanda-news-middle-aged-man-walking-on-roadside-was-crushed-by-vehicle-died-during-treatment-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सड़क किनारे टहल रहे अधेड़ को वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सड़क किनारे टहल रहे अधेड़ को वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम
Mon, 19 May 2025 10:13 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 19 May 2025 10:13 AM IST
सार
Nalanda News: पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि जैसे ही परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त होगा, आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों के विरोध-प्रदर्शन करने से लगा भारी सड़क जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए अधेड़ की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके विरोध में सोमवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने बिहटा-सरमेरा टू-लेन सड़क पर शव रखकर करीब दो घंटे तक जाम कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: घर लौटते समय किसान को बदमाशों ने मारी गोली, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
शाम की सैर के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के बलवां गांव निवासी दिवंगत रामवृक्ष यादव के 50 वर्षीय पुत्र वसंत यादव के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार वसंत यादव रविवार की शाम रोज की तरह सड़क किनारे टहलने निकले थे, तभी परासी और मुजफ्फरपुर गांव के बीच एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद डायल 112 की पुलिस ने उन्हें नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल और फिर पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शव रखकर सड़क पर किया विरोध, दो घंटे तक यातायात ठप
सुबह जब वसंत यादव की मौत की खबर गांव में फैली, तो परिजन और स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने शव को बिहटा-सरमेरा टू-लेन सड़क पर रखकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। उनकी मांग थी कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने परिजनों से बातचीत की और कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन देकर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।
नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त होगा, आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Bihar: प्रशांत किशोर अब जनसुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएंगे, दो बार सांसद रहे पप्पू सिंह का नाम पक्का
गांव में पसरा मातम
वसंत यादव की आकस्मिक मृत्यु से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को यथाशीघ्र आर्थिक सहायता दी जाए और इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सड़क सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाए। परिजन अब प्रशासन से न्याय की उम्मीद लगा रहे हैं।