फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Allegations extortion in name of PM Awas Yojana in Nalanda executive officer government teacher accused

Bihar News: पीएम आवास योजना के नाम पर हो रही उगाही, कार्यपालक पदाधिकारी और सरकारी शिक्षक पर आरोप

Tue, 15 Apr 2025 04:28 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 04:28 PM IST
सार

नालंदा के अस्थावां नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर कार्यपालक पदाधिकारी पर अवैध पैसे की उगाही का आरोप लग रहा है। इसके खिलाफ अस्थावां नगर पंचायत के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद ने मोर्चा खोल रखा है।

विज्ञापन
Bihar Allegations extortion in name of PM Awas Yojana in Nalanda executive officer government teacher accused
मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद ने खोला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के अस्थावां नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर कार्यपालक पदाधिकारी पर अवैध पैसे की उगाही का आरोप लग रहा है। इसके खिलाफ अस्थावां नगर पंचायत के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद ने मोर्चा खोल रखा है।

विज्ञापन


उप मुख्य पार्षद अजित कुमार पासवान ने बताया कि पीएम आवास योजना के नाम पर अवैध रूप से पैसे की उगाही कार्यपालक पदाधिकारी के सह पर किया जा रहा है। ऐसे-ऐसे लोगों का लिस्ट में नाम आया है। जो लाखों और करोड़ों रुपये संपत्ति के मालिक हैं। इतना ही नहीं अकेले वार्ड नंबर आठ में 248 लोगों का आवेदन आया है। अब तक अस्थावां नगर पंचायत में वित्तीय वर्ष 25-26 के लिए बजट पर चर्चा भी नहीं हुई है। कार्यपालक पदाधिकारी सिर्फ और सिर्फ पीएम आवास योजना के कार्यों में ही लगे हुए हैं, जिसके कारण नगर पंचायत से जुड़े अन्य कार्य बिल्कुल ही ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राहुल-खरगे से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने क्या कहा, किस सवाल को टाल दिया?
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी शिक्षक को रख हो रही उगाही
मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विजय शंकर प्रसाद ने बताया कि सरकारी स्कूल धोबी विगहा के शिक्षक सुमन कुमार उर्फ बबलू के द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी पीएम आवास योजना के नाम पर करोड़ों रुपये की उगाही कर रहे हैं। सुमन कुमार एक सरकारी शिक्षक हैं। बावजूद वह अपने शैक्षणिक कार्यों से दूर रहकर दिनभर नगर पंचायत कार्यालय में स्थित कार्यपालक अधिकारी के ऑफिस में बैठे रहते हैं। उन्हीं के द्वारा अलग-अलग वार्ड से फॉर्म लाकर कार्यपालक पदाधिकारी के ऑफिस में जमा किया जाता है। अब तक 1365 आवेदन अस्थावां नगर पंचायत में आए हैं। यह जिले के सभी 15 नगर निकायों में सबसे अधिक है।

यह भी पढ़ें: पहले खूब पिटाई किया, फिर खाना-पीना बंद किया...जब मन नहीं भरा तो घर से निकाल दिया, एक महिला की दास्तान


ऐसे-ऐसे लोगों से आवेदन लिए गए हैं, जिनका पक्का मकान है और वह भारत सरकार को टैक्स भी अदा करते हैं। नगर पंचायत के नागरिकों से ऐसी शिकायत मिल रही है कि पीएम आवास योजना दिलाने के नाम पर जिनका पक्का मकान है। उनसे आवास योजना के आधे पैसे, जबकी जिनका कच्चा मकान है उनसे 50-50 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। मैं जिले के वरीय अधिकारियों से यह मांग करता हूं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा किए जा रहे गलत कार्यों को उजागर करते हुए उनपर विभागीय कार्रवाई की जाए और इस कृत में साथ देने वाले लोगों को जेल भेजा जाए।

माइकिंग के जरिए बिचौलियों से किया जा रहा है सावधान
मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि वह निजी खर्चे पर नगर पंचायत के क्षेत्र में माइकिंग के जरिए क्षेत्र के लोगों को जागरुक कर रहे हैं। पीएम आवास योजना एवं अन्य कार्यों के लिए पैसे मांगे जाने पर चार मोबाइल नंबर दिए गए हैं। उन पर लोगों को शिकायत करने की अपील की जा रही है। ताकि वह ऐसे किसी भी झांसे में न फंसे जिससे उनका आर्थिक नुकसान हो।

यह भी पढ़ें: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी राजधानी, जमीन विवाद को लेकर कई राउंड हुई फायरिंग

कार्यपालक पदाधिकारी ने आरोपो को बताया बेबुनियाद
अस्थावां नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार ने पैसे उगाही के मामले में बताया कि यहाँ राजनीति हो रही है। जो भी आरोप लगाए जा रहें हैं उसकी जांच की जाएगी। हालांकि इस पूरे प्रकरण में सरकारी शिक्षक सुमन कुमार उर्फ बबलू का क्या रोल है। इस पर उन्होंने जांच की बात कह कर फोन काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed