फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: Car overturned while trying to save cattle; young man died, driver seriously injured

Bihar News: मवेशी को बचाने के चक्कर में पलटी कार; युवक की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

Wed, 05 Mar 2025 03:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 05 Mar 2025 03:35 PM IST
सार

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए शव को बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Nalanda News: Car overturned while trying to save cattle; young man died, driver seriously injured
पुलिस घटना की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के अतासराय पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत कई लोग घायल हो गए। कार में सवार लोग इस्लामपुर बाजार से घर लौट रहे थे। तभी सामने अचानक एक मवेशी आ गया, जिससे बचने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन

 
युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम
इस दुर्घटना में इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मिल्की मुसहरी गांव निवासी दिवंगत गणेश यादव के पुत्र धर्मेंद्र कुमार (22) की मौत हो गई। हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

 
अनियंत्रित स्कॉर्पियो में सवार थे आठ लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में करीब आठ लोग सवार थे। जब गाड़ी अतासराय पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी अचानक सड़क पर एक मवेशी आ गया। चालक ने मवेशी को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य गाड़ी ने चकमा दे दिया। दोनों परिस्थितियों में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
चालक समेत कई लोग घायल
इस हादसे में कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य छह लोगों को मामूली चोटें आईं। घायलों को इस्लामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रेफर कर दिया गया।

 
पुलिस घटना की जांच में जुटी
इस्लामपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए शव को बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर मवेशियों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed