फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news Body of youth missing for 2 days found in Nalanda, family alleges murder

Bihar News : पहचान छिपाने को चेहरा कुचला, क्षत-विक्षत कर शव को नदी में बहाया; गायब छात्र की लाश कहां मिली?

Thu, 07 May 2026 03:59 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 03:59 PM IST
सार

नालंदा के रामजी चक गांव से लापता 18 वर्षीय छात्र अमरेंद्र का शव गोईठवा नदी से बरामद हुआ। अपराधियों ने पहचान मिटाने के लिए चेहरा कुचलकर क्रूरतापूर्वक हत्या की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Nalanda news Body of youth missing for 2 days found in Nalanda, family alleges murder
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो दिनों से लापता 18 वर्षीय युवक का शव गुरुवार को गांव के पास गोईठवा नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान रामजी चक गांव निवासी स्वर्गीय मुन्नू पासवान के पुत्र अमरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को नदी में फेंक दिया गया। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

मृतक के भाई रणधीर कुमार ने बताया कि अमरेंद्र मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे घर से घूमने के लिए निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि अमरेंद्र कोल्ड ड्रिंक लेकर गांव के समीप सड़क किनारे आम के पेड़ की ओर गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने पूरी रात और अगले दिन गांव, खाई और नदी किनारे खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार दोपहर कुछ बच्चों ने नदी में शव पड़े होने की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की।

विज्ञापन


पढ़ें: अंत तक जुड़े-कटे नाम, मंत्रियों के नाम से जातीय समीकरण साधा; नितिन नवीन की बिरादरी गुम

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि अमरेंद्र की बेहद बेरहमी से हत्या की गई है। रणधीर के अनुसार, हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए युवक के चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया था। शरीर पर जलाने के निशान भी मिले हैं, जिससे पेट्रोल डालकर शव को जलाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के दांत टूटे हुए थे और चेहरा इतना क्षत-विक्षत था कि पहचानना मुश्किल हो गया था। परिजनों ने कपड़ों, बेल्ट और पैर की उंगलियों के आधार पर उसकी शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि अमरेंद्र अगले वर्ष 12वीं की परीक्षा देने वाला था और स्वभाव से बेहद शांत और सीधा लड़का था। उसकी किसी से दुश्मनी या विवाद की जानकारी भी सामने नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलते ही बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई गई थी। पानी में पड़े रहने के कारण शव काफी हद तक सड़ चुका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों और समय का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी कर रही है। अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही और परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed