{"_id":"66fd461cdeb28269bb097691","slug":"nalanda-news-bjp-mla-dr-sunil-kumar-says-administration-s-attitude-towards-hindu-festivals-is-malicious-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ‘हिंदू पर्वों पर प्रशासन का रवैया दुर्भावनापूर्ण’; भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार का बड़ा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ‘हिंदू पर्वों पर प्रशासन का रवैया दुर्भावनापूर्ण’; भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार का बड़ा आरोप
Wed, 02 Oct 2024 06:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:39 PM IST
सार
Nalanda News: भाजपा नेता सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि गणेश पूजा के दौरान शोभायात्रा निकालने की अनुमति देने में प्रशासन ने बाधाएं उत्पन्न कीं। जब मुझे इस बारे में पता चला, तब मैंने कलेक्टर और एसपी से बात की। उसके बाद शोभायात्रा की अनुमति मिली।
विज्ञापन
मीडिया से मुखातिब होते भाजपा नेता सुनील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान नालंदा जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में हिंदू पर्वों के प्रति प्रशासन का रवैया उत्पीड़नात्मक रहा है। उनका आरोप है कि इसका उद्देश्य हिंदू समुदाय को उनके धार्मिक उत्सवों से वंचित करना है। विशेष रूप से गणेश पूजा के संदर्भ में उन्होंने बताया कि प्रशासन ने शोभायात्रा निकालने से रोकने का प्रयास किया था, लेकिन उनके हस्तक्षेप के बाद ही इसे संभव किया जा सका।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि गणेश पूजा के दौरान शोभायात्रा निकालने की अनुमति देने में प्रशासन ने बाधाएं उत्पन्न कीं। जब मुझे इस बारे में पता चला, तब मैंने कलेक्टर और एसपी से बात की। उसके बाद शोभायात्रा की अनुमति मिली। हालांकि, इस प्रक्रिया के दौरान सोहसराय थाना प्रभारी द्वारा पूजा आयोजकों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
सुनील कुमार ने आगे कहा कि नवरात्रि के दौरान भी पंडाल निर्माण में बाधा डाली जा रही है। विधायक ने आरोप लगाया कि थानेदार पंडालों में जाकर आयोजकों को धमका रहे हैं और बांस लगाने के खिलाफ चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने सिलाव क्षेत्र की एक घटना का जिक्र कर कहा कि एक परिवार जो वर्षों से अपने घर में मूर्ति स्थापित कर रहा है, को लाइसेंस के लिए 20 आधार कार्ड जमा करने को कहा गया, जबकि परिवार में केवल पांच सदस्य हैं। सुनील कुमार ने इसे अनुचित ठहराते हुए जिला प्रशासन पर नियमों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को निर्भीक होकर अपने त्योहार मनाने चाहिए, क्योंकि उनका विधायक उनके साथ खड़ा है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने चेतावनी दी कि इस प्रकार की स्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने कहा कि अगर प्रशासन कहता है कि पूजा घर में बंद होकर की जाए, तो यह बिल्कुल गलत है। मैं सभी हिंदुओं से अपील करता हूं कि वे निर्भीक होकर अपने पर्व मनाएं। आपका विधायक आपके साथ है। सुनील कुमार ने इस संदर्भ में बिहार के मुख्यमंत्री को ईमेल के जरिए जानकारी भी दी है।