{"_id":"67bb0a962e0d9e828902f37d","slug":"nalanda-laborer-died-after-falling-from-height-in-under-construction-stadium-family-create-ruckus-at-main-gate-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: निर्माणाधीन स्टेडियम में ऊंचाई से गिरने पर मजदूर की मौत, परिजनों का मेन गेट पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: निर्माणाधीन स्टेडियम में ऊंचाई से गिरने पर मजदूर की मौत, परिजनों का मेन गेट पर किया हंगामा
Sun, 23 Feb 2025 05:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 23 Feb 2025 05:16 PM IST
सार
Nalanda News: नालंदा में निर्माणाधीन स्टेडियम में काम कर रहे मजदूर की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। इसके बाद मृतक के परिजनों ने सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेन गेट पर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
घटनास्थल पर प्रदर्शन करते मृतक के परिजन तथा स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा जिले में निर्माणाधीन स्टेडियम में काम कर रहे एक मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा छबीलापुर थाना क्षेत्र में बन रहे राजगीर स्टेडियम में हुआ। मृतक की पहचान हिंदूपुर गांव निवासी 22 वर्षीय राजू कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार सुबह स्टेडियम के मुख्य द्वार के पास शव रखकर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राजू को ऊंचाई पर काम करने के बावजूद कोई सेफ्टी बेल्ट या अन्य सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे, जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
काम के दौरान गिरा मजदूर
परिजनों के अनुसार, राजू कुमार रोज की तरह शनिवार को भी स्टेडियम के निर्माण कार्य में लगा हुआ था। वह काफी ऊंचाई पर काम कर रहा था, तभी अचानक चूक होने से नीचे गिर गया। साथी मजदूरों ने तुरंत उसे अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान राजू की मौत हो गई।
विज्ञापन
शव रखकर जाम, प्रशासन ने किया हस्तक्षेप
राजू की मौत के बाद उसके परिजन शव को लेकर निर्माणाधीन स्टेडियम के मुख्य द्वार पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। परिवार का कहना है कि राजू के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी आजीविका अब संकट में आ गई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
वहीं, सूचना मिलते ही राजगीर एसडीओ और छबीलापुर थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।
मुआवजा देने का मिला आश्वासन
थानाध्यक्ष मुरली आजाद ने बताया कि इस मामले में आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसडीओ ने आश्वासन दिया कि मृतक के परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिया जाएगा। इस घटना ने निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस हादसे की जांच की जाए और जिम्मेदार ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।