फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Dead body of missing inspector's son found in semi-built house, friend had called through messenger

Bihar Crime: अर्धनिर्मित मकान में मिला लापता दरोगा पुत्र का शव, मैसेंजर के जरिए घर से बुलाया था दोस्त ने

Sun, 21 Jan 2024 06:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 21 Jan 2024 06:22 PM IST
सार

Nalanda Hindi News: दीपनगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिली कि एक शव अर्धनिर्मित मकान में पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Nalanda: Dead body of missing inspector's son found in semi-built house, friend had called through messenger
मृतक अंटू कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के नालंदा में रविवार को एक अर्धनिर्मित मकान में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कारगिल चौक के पास का है। मृतक की पहचान गिरियक थाना क्षेत्र के बासोंबीघा गांव निवासी सुनील कुमार के बेटे अंटू कुमार के रूप में की गई है। फिलहाल पूरा परिवार दीपनगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास मकान बनाकर रह रहा है। युवक पिछले 13 जनवरी से घर से लापता था।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतक के परिजन ने बताया कि अंटू कुमार 13 जनवरी से लापता था। काफी खोजबीन की गई, बावजूद उसका कहीं अता पता नहीं चल रहा था। रविवार को स्थानीय पुलिस के द्वारा उन लोगों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान अंटू कुमार के रूप में की गई।
विज्ञापन



 
दोस्त ने मैसेंजर के जरिए बुलाया था घर से
परिजन ने बताया कि उसके दोस्त ने फेसबुक मैसेंजर के जरिए मैसेज कर उसे घर से बुलाया था। इसके बाद से वह 13 जनवरी से लापता था। उसकी हत्या कर शव को अर्धनिर्मित मकान में छुपा दिया गया था। सीने पर जख्म के निशान हैं, जबकि कान में खून के निशान हैं। मृतक अंटू कुमार के पिता सिवान जिले में दरोगा के पद पर पदस्थापित हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भी लौट रहे हैं। युवक इंटरमीडिएट का छात्र था। परिजनों की मानें तो वह नशे का आदी हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटनास्थल पर बिखरा मिला नशे का सामान
अंटू का शव जहां से पुलिस ने बरामद किया है, उस जगह पर नशे का सामान बिखरा पड़ा मिला है। इंजेक्शन है तो वहीं अन्य प्रकार के नशे से संबंधित वस्तुएं भी पड़ी हुई हैं। घटनास्थल देखने से यह प्रतीत होता है कि आने जाने वाले लोगों की आंखों से ओझल होकर यहां नशेड़ी नशे का सेवन करते हैं, यह ठीक एनएच 20 के किनारे पर है।

 
दीपनगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिली कि एक शव अर्धनिर्मित मकान में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इसके पूर्व अंटू को कई बार नशे की हालत में पकड़ा गया था, जिसके बाद परिजनों को सौंपा गया था। पुलिस ने कहा कि आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed