{"_id":"67584ee942f5f0bbe00b957d","slug":"nalanda-court-clerk-kidnapped-and-beaten-up-then-forced-to-marry-love-affair-girl-s-family-denies-allegations-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कोर्ट मुंशी का अपहरण कर जबरन शादी कराने और पीटने का आरोप; लड़की वालों ने कर दिया ऐसा दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कोर्ट मुंशी का अपहरण कर जबरन शादी कराने और पीटने का आरोप; लड़की वालों ने कर दिया ऐसा दावा
Tue, 10 Dec 2024 07:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 10 Dec 2024 07:53 PM IST
सार
Nalanda News: रहुई थाने में पदस्थापित ललन कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। लड़के की तरफ से थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
युवक की जबरन कराई गई शादी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा जिले के रहुई थानाक्षेत्र में एक युवक के साथ जबरन शादी कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी से पहले युवक को जमकर मारा-पीटा भी गया। पीड़ित युवक बिहारशरीफ कोर्ट में मुंशी के पद पर कार्यरत है। इस घटना को लेकर पीड़ित के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। तभी रहुई थानाक्षेत्र के भंडारी मोड़ के पास कुछ लोगों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और जगतनंदनपुर गांव ले गए। वहां उसे बंधक बनाकर मारा-पीटा गया और दबाव डालकर जबरन उसकी शादी करा दी गई।
विज्ञापन
पीड़ित के पिता ने दर्ज कराई शिकायत
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित युवक के पिता हवनपुरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव ने रहुई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर युवक को बचाया और इलाज के लिए रहुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। बाद में युवक को बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
दो साल से हो रही थी बात
वहीं, लड़की के भाई का कहना है कि युवक गांव में उनकी बहन से मिलने आया करता था, जिस पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई। सोमवार को भी युवक मिलने आया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने पकड़कर शादी करा दी। मारपीट का आरोप बेबुनियाद है।
वहीं, रहुई थाने में पदस्थापित ललन कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। लड़के की तरफ से थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।