फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Misleading Information Should Not Spread Among People, Says IPRD Minister Shravan Kumar

Bihar News: लोगों के बीच भ्रामक सूचनाएं नहीं फैले, आईपीआरडी मंत्री श्रवण कुमार बोले- इस पर खास ध्यान की जरुरत

Fri, 08 May 2026 04:12 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 04:12 PM IST
सार

Bihar News: आईपीआरडी मंत्री श्रवण कुमार ने पदभार संभालते ही भ्रामक खबरों पर सख्ती के संकेत दिए। उन्होंने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों का तत्काल खंडन करने और सरकार की योजनाओं की सही व समयबद्ध जानकारी जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Misleading Information Should Not Spread Among People, Says IPRD Minister Shravan Kumar
सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री श्रवण कुमार का स्वागत करते विभागीय सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) के नए मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को विभाग का पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान विभागीय सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, निदेशक अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद मंत्री ने स्पष्ट कहा कि लोगों के बीच किसी भी तरह की भ्रामक सूचना नहीं फैले, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


जनसंपर्क विभाग महत्वपूर्ण विभागों में शामिल 
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सरकार के सबसे महत्वपूर्ण विभागों में शामिल है। जनता तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की सही एवं सटीक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी इसी विभाग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करेंगे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर रहेगा खास ध्यान
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का अधिकतम उपयोग कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी या भ्रामक खबरों की तथ्यात्मक जांच कर विभाग के आधिकारिक हैंडल से तुरंत खंडन जारी किया जाए, ताकि लोगों में भ्रम की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य सही, सटीक और समयबद्ध सूचना जनता तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक अनिल कुमार विभागीय मंत्री का स्वागत करते हुए।


सकारात्मक छवि को मजबूत करने पर जोर
श्रवण कुमार ने बिहार की सकारात्मक छवि को देशभर में मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य की बेहतर छवि बनाने के लिए प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, रेडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का समन्वित तरीके से उपयोग किया जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता होगी, ताकि अंतिम व्यक्ति तक सूचना का लाभ पहुंच सके।

ये भी पढ़ें-   Bihar: पटना में TRE 4 अभ्यर्थियों पर चला पुलिस का डंडा! जेपी गोलंबर पर मचा हंगामा, कई छात्र घायल


विभाग में संसाधनों की कमी जल्द होगी दूर
आईपीआरडी मंत्री ने विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन की कमी को जल्द दूर किया जाएगा, ताकि विभागीय कामकाज में किसी प्रकार की बाधा न आए। साथ ही अधिकारियों को नई तकनीकों और रचनात्मक तरीकों के इस्तेमाल पर भी जोर देने को कहा गया।

इस मौके पर बरौली विधायक मनजीत सिंह, पिपरा विधायक रामविलास कामत, अपर सचिव राजीव कुमार सिंह, अपर सचिव विधुभूषण चौधरी, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय और ओएसडी कुमारिल सत्यनंदन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed