फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Miscreants snatch chain worth Rs 1.5 lakh in Patna's Maner, woman injured

Patna: मनेर में बदमाशों का ‘राज’! डेढ़ लाख की चेन छीनकर भागे, सड़क पर गिरी महिला, कानून-व्यवस्था पर फिर सवाल

Sat, 02 May 2026 08:22 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 08:22 AM IST
सार

Patna: पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से करीब डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन छीन ली। छीना-झपटी के दौरान महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं से इलाके में दहशत है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Miscreants snatch chain worth Rs 1.5 lakh in Patna's Maner, woman injured
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के महिनावा के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से करीब डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन छीन ली। चेन छीनने का विरोध करने पर महिला बाइक से गिर गई और उसके सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


कैसे हुई घटना?
जानकारी के अनुसार, मनेर नगर के काजी मोहल्ला निवासी नरेश पंडित अपनी पत्नी चिंता देवी के साथ दानापुर में एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। चिंता देवी बाइक पर पीछे बैठी थीं। इसी दौरान मनेर-दानापुर स्टेट हाईवे पर महिनावा विश्वकर्मा मंदिर के पास पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन ली और दानापुर की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन


छीना-झपटी में महिला घायल
घटना के दौरान नरेश पंडित ने बताया कि उनकी पत्नी चिंता देवी ने एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया और उसके हाथ पर दांत से काट भी लिया, लेकिन बदमाश किसी तरह हाथ छुड़ाकर भागने में सफल रहा। इसी दौरान वह सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गईं। बताया जा रहा है कि बदमाश मनेर पेट्रोल पंप से ही उनकी बाइक का पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 500 मीटर दूर गूंजती रही चीखें और फिर खामोश हो गई जिंदगी! हाजीपुर में विधवा महिला की गला रेतकर हत्या

तीन दिनों में दूसरी घटना
यह तीन दिनों के भीतर मनेर में चेन स्नैचिंग की दूसरी घटना है। इससे पहले तीन दिन पूर्व पीर बाबा मजार के पास पूर्व विधायक प्रो. श्रीकांत निराला के ड्राइवर भोलू यादव की बेटी से भी चेन और मंगलसूत्र छीना गया था। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में महिलाओं में भय का माहौल है। पीड़ित परिवार ने मनेर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed