फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   minister deepak prakash statement regarding panchayat elections and liquor prohibition, rohtas bihar news

Bihar News: 'तय समय पर होंगे पंचायत चुनाव', मंत्री दीपक प्रकाश बोले- नए आरक्षण रोस्टर के साथ होगा मतदान

Sun, 22 Feb 2026 06:06 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 06:06 PM IST
सार

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने सासाराम में कहा कि इस बार चुनाव में आरक्षण का नया रोस्टर लागू होगा और लोगों का भरोसा मजबूत करने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
minister deepak prakash statement regarding panchayat elections and liquor prohibition, rohtas bihar news
कार्यक्रम में मौजूद मंत्री दीपक प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव अपने तय समय पर ही कराए जाएंगे। इस बार चुनाव में आरक्षण का नया रोस्टर लागू होगा और लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। यह बातें बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने रविवार को सासाराम पहुंचने पर कही। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को सरल और साफ तरीके से कराया जाएगा। मतदान के दौरान फर्जी मतदान और मतगणना को लेकर जो भी भ्रम की स्थिति बनती है, उसे दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहेगी।

विज्ञापन

उपेंद्र कुशवाहा के राज्यसभा जाने पर दिया जवाब

मंत्री दीपक प्रकाश ने उपेंद्र कुशवाहा के फिर से राज्यसभा जाने के सवाल पर कहा कि यह गठबंधन का मामला है। गठबंधन में शामिल सभी दल आपस में बैठकर इस पर फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विषय पर वह इससे अधिक कुछ नहीं कह सकते। बता दें कि मंत्री दीपक प्रकाश रविवार को सासाराम में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की।

विज्ञापन

 

पढे़ं;  दुकान बंद कर रहे व्यापारी पर बरसी गोलियां, एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

शराबबंदी को बताया ऐतिहासिक फैसला

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने शराबबंदी को मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि शराबबंदी को लेकर सरकार की नीति पूरी तरह साफ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जो सामाजिक बदलाव आया है, उसका गवाह पूरा बिहार ही नहीं बल्कि दुनिया भी है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सरकार के साथ मजबूती से खड़ा रहना चाहिए।

दरअसल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद ने हाल ही में सदन में शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग की थी। इसके बाद से शराबबंदी को लेकर चर्चा लगातार जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed