{"_id":"66ab6ecc135ac05ccc000fc6","slug":"middle-aged-man-got-hit-by-dial-112-vehicle-in-kaimur-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: डायल 112 वाहन की चपेट में आया अधेड़, गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया…फिर मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: डायल 112 वाहन की चपेट में आया अधेड़, गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया…फिर मौके से फरार
Thu, 01 Aug 2024 04:47 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:47 PM IST
सार
Bihar: जिले में डायल 112 वाहन की चपेट में एक अधेड़ आ गया। जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, हालांकि अस्पताल पहुंचाने के बाद 112 वाहन मौका देखते ही फरार हो गई।
विज्ञापन
जाँच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में सक्रिय डायल 112 वाहन के पुलिस कर्मियों का अमानवीय व्यवहार सामने प्रकाश में आया है। घटना रामगढ़ की बताई गई है, जहां रामगढ़ थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर एसबीआई एटीएम के समीप डायल 112 की वाहन में आने से एक अधेड़ व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। वहीं इस घटना के बाद गाड़ी में मौजूद डायल 112 की पुलिस घायल को लेकर रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
जहां अस्पताल में घायल को सौंपकर 112 की पुलिस वहां से फरार हो गई। इस दौरान अस्पताल में ड्यूटी कर रहा गार्ड ने पुलिस के जवानों से पूछा कि इस मरीज का नाम क्या है और घटना कहां हुई है, लेकिन डायल 112 की टीम ने कोई जानकारी नहीं दी। बल्कि सिर्फ गार्ड से इतना बोलते हैं कि रास्ते में एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन
सड़क पर गिरा हुआ था हम लोग लेकर आ गए इतना बोलकर वह रामगढ़ रेफरल अस्पताल से फरार हो जाते हैं। इधर आनन फानन में अस्पताल कर्मी सक्रिय होते हैं और मरीज का इलाज होता है तब तक घटनास्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीण भी रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचते हैं, जिनके द्वारा बताया जाता है कि घायल रामगढ़ के ही रमाकांत सिंह के पुत्र अनिल सिंह हैं जो अपने घर से बाहर किसी काम से निकले थे, उसी समय डायल 112 की गाड़ी ने धक्का मार दिया और अस्पताल पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन