Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Mann Ki Baat: PM Modi mentions Bihar Museum; CM Samrat says it is a matter of pride for the state

मन की बात: प्रधानमंत्री मोदी ने किया बिहार संग्रहालय का उल्लेख, सीएम सम्राट बोले- प्रदेश के लिए गर्व की बात

Sun, 29 Nov 2026 02:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 29 Nov 2026 02:18 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 140वें एपिसोड में बिहार संग्रहालय का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान देने वाला कदम बताते हुए प्रधानमंत्री का आभार जताया।

 

विज्ञापन
Mann Ki Baat: PM Modi mentions Bihar Museum; CM Samrat says it is a matter of pride for the state
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 140वें एपिसोड को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा बिहार संग्रहालय का उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री ने उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे बिहार की गौरवशाली ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान मिली है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'मन की बात' में बिहार संग्रहालय का उल्लेख बिहारवासियों के लिए गर्व का विषय है। यह संग्रहालय राज्य की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ संग्रहालयों की सूची में इसे नौवां स्थान और एशिया में पहला स्थान प्राप्त होना बिहार की सांस्कृतिक उपलब्धि का प्रमाण है। प्रधानमंत्री द्वारा इस उपलब्धि को राष्ट्रीय मंच पर स्थान देना बिहार की विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन


पढ़ें: विधायक अनंत सिंह का बदला सियासी रुख, अब लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी; जानें किस सीट पर है नजर 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के 140वें एपिसोड में नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया और विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। नशे की लत से संघर्ष कर उससे बाहर निकलने वाले युवाओं के प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने समाज को जागरूक और संवेदनशील बनने की प्रेरणा दी। यह संदेश युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को जनआंदोलन बनाने पर भी जोर दिया। नियमित शारीरिक गतिविधियों, खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को जीवन का हिस्सा बनाने का उनका आह्वान स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरणादायी है। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता पर दिया गया संदेश आज के तकनीकी दौर में प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम देश की विविध उपलब्धियों, प्रेरक व्यक्तित्वों, सामाजिक प्रयासों और स्थानीय विरासत को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। यह जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भूमिका को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने तथा युवाओं और समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले संदेशों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति पुनः आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed