फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   man returning after buying goods for his elder brother thirteenth day ceremony was crushed to death by a truck

कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा: बड़े भाई की तेरहवीं का सामान खरीदकर लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

Fri, 18 Jul 2025 02:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 18 Jul 2025 02:39 PM IST
सार

Bihar: घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला परिषद सदस्य गीता पासी ने कहा कि अभिजीत के बड़े भाई की तेरहवीं थी। वह उसी का सामान लेकर मोहनिया से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे एक की मौत हो ग

विज्ञापन
man returning after buying goods for his elder brother thirteenth day ceremony was crushed to death by a truck
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर देवकली के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के अवरिंहा गांव निवासी अभिजीत पांडे के रूप में हुई है। वह अपने बड़े भाई की तेरहवीं के लिए मोहनिया से सामान खरीदकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान देवकली के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष नीतू कुमारी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने तत्काल दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल, मोहनिया भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने अभिजीत पांडे को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके साथी ओमप्रकाश गुप्ता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: रोहतास में जमीन विवाद को लेकर कपड़ा व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला परिषद सदस्य गीता पासी ने कहा कि अभिजीत के बड़े भाई की तेरहवीं थी। वह उसी का सामान लेकर मोहनिया से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मोहनिया थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि देवकली के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हुई है और दूसरा युवक घायल हुआ है। घायल को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को सदर अस्पताल, भभुआ भेजा गया है। ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed