{"_id":"66446f8c76649b3e880cc1e4","slug":"lok-sabha-chunav-satta-ka-sangram-in-patliputra-discussion-with-youth-patliputra-lok-sabha-seat-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: पाटलिपुत्र के युवा बोले- जो युवाओं के लिए काम करे और हिंदू-मुस्लिम में न भटकाए, उसे चुनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: पाटलिपुत्र के युवा बोले- जो युवाओं के लिए काम करे और हिंदू-मुस्लिम में न भटकाए, उसे चुनेंगे
Wed, 15 May 2024 01:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटलिपुत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटलिपुत्र
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 15 May 2024 01:47 PM IST
सार
Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ बुधवार को पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा की। अब दोपहर में युवाओं से उनके मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पाटलिपुत्र में युवाओं से चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं के मुद्दे जाने गए। वहीं, अब दोपहर में युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दों पर बात की जा रही है।
विज्ञापन
अमर उजाला से बात करते हुए मो. आमिर अंसारी ने कहा कि हम युवा नेता को चुनना चाहते हैं जो हम युवाओं के लिए सोचे और शिक्षा के लिए काम करे। बिहार में शिक्षा व्यवस्था अच्छी रहेगी तो हम लोग पढ़ेंगे और आगे बढ़ेंगे। बस यही सोचते हैं। हमारी अपने नेता से काफी अपेक्षा है, यहां भारत में शिक्षा और गरीबी बहुत बड़ा मुद्दा हैं। बेरोजगारी बढ़कर कहां से कहां पहुंच गई है। उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूल और शिक्षा व्यवस्था की तुलना बिहार के स्कूल और शिक्षा व्यवस्था की। उन्होंने आशा जताई कि हम दिल्ली जैसा शिक्षा का माहौल बिहार में भी चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यहां सरकारी स्कूलों के शिक्षक विद्यार्थियों को कोई रिस्पॉन्स (जिम्मेदारी भरी प्रतिक्रिया) नहीं देते हैं। हमारी समस्या पर कोई प्रतिक्रिया न दिए जाने पर लगता है कि हम लोग बिहार के क्या इस दुनिया के ही नहीं हैं, ऐसा जाहिर करते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए फिर भी। मैं तो चाहूंगा बिहार सरकार निजी स्कूलों को बंद कर दे, ताकि सरकारी स्कूल में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और सभी शिक्षक अच्छे से पढ़ाएं।
विज्ञापन
वहीं, चंद्र प्रकाश कुमार ने चुनाव में वोट देने के अपने मुद्दे पर पहले कहा कि मेरे हिसाब से सब ठीक है। फिर कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी पाने में संकट का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार की दिक्कत तो है। उन्होंने कहा कि कोई नेता पढ़ाई और नौकरी के मुद्दे पर बात नहीं कर रहा है। मैं अच्छा काम करने वाले और अच्छी व्यवस्था करने वाले को वोट दूंगा। पढ़ाई में शिक्षक और स्कूल अच्छे हों। सड़कों पर काम हो।