{"_id":"669bd0770f5e4b0171019fab","slug":"kaimur-wife-of-an-army-jawan-hanged-herself-in-kaimur-children-brought-down-body-after-returning-from-school-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कैमूर में फंदे से लटकी आर्मी जवान की पत्नी, स्कूल से लौटकर बच्चों ने उतरवाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कैमूर में फंदे से लटकी आर्मी जवान की पत्नी, स्कूल से लौटकर बच्चों ने उतरवाया शव
Sat, 20 Jul 2024 08:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 20 Jul 2024 08:28 PM IST
सार
Kaimur News: मोहनिया डीएसपी ने बताया कि आसपास के लोगों द्वारा घटना की सूचना दी गई थी। पुलिस टीम ने देखा कि मधु कुमारी का शव मकान में पंखे से लटक रहा था। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मामले की छानबीन करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के वार्ड-13 में फांसी के फंदे से लटका एक विवाहिता का शव मिला। इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र निवासी मधु कुमारी (30) के रूप में की गई है। मृतका के पति अजय कुमार यादव आर्मी में नौकरी करते हैं। मधु कुमारी मोहनिया में अपने बच्चों के साथ एक किराए के मकान में रह रही थी।
विज्ञापन
इधर, मौके पर पहुंचे मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों द्वारा सूचना दी गई थी। पुलिस टीम ने देखा कि मधु कुमारी पति अजय कुमार यादव का शव मकान में पंखे से लटक रहा था। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि विवाहिता के साथ आज सुबह तक उसके पति, भाई और पिता मौजूद थे। लेकिन शव को बच्चों द्वारा स्कूल से घर आने के बाद देखा गया। मामले की जांच चल रही है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मोहनिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन