फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   kaimur road accident two bikers killed hit by unidentified vehicle

Bihar News: तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत

Sun, 25 May 2025 11:12 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 25 May 2025 11:12 AM IST
सार

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में मोहनिया रामगढ़ रोड पर डड़वा के पास एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। यह हादसा शिव शक्ति धर्म कांटा के पास हुआ, जहां एक अज्ञात गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
 

विज्ञापन
kaimur road accident two bikers killed hit by unidentified vehicle
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में मोहनिया रामगढ़ रोड पर डड़वा के पास एक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा शिव शक्ति धर्म कांटा के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान बघिनी गांव निवासी राम चौधरी के बेटे विरोधी पासी और डड़वा निवासी शंकर शर्मा के बेटे शेरू शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक टेंट का काम करते थे और बैरी गांव से काम करके लौट रहे थे। उसी दौरान मोहनिया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी वहां मौजूद धर्म कांटा पर काम कर रहे लोगों ने मोहनिया थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रियेश प्रियदर्शी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, ममेरे भाई की मौत पर मां को ननिहाल पहुंचा कर लौट रहा था
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनिया थाना प्रभारी ने बताया कि मोहनिया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों मृतकों के परिवार वालों को इसकी जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया भाग 3 की जिला पार्षद गीता पासी भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल लेकर गई, जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया और परिजन रोने बिलखने लगे। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed