फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Kaimur Crime: a disabled elderly man opposed against joke on him, then miscreants beat him to death

Bihar Crime: मजाक का विरोध करना दिव्यांग बुजुर्ग को पड़ा भारी, उसी की लाठी से पीट-पीट कर बदमाशों ने ली जान

Sat, 08 Jun 2024 04:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Jun 2024 04:41 PM IST
सार

Kaimur Crime: मृतक के बेटे सुनील यादव ने बताया कि गांव के कुछ लड़के धर्मदेव यादव को हमेशा चिढ़ाते रहते थे। इसका वह हमेशा ही विरोध करते थे। लेकिन बदमाश युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे थे। कल रात को भी यही हुआ, उनके द्वारा विरोध जताने पर उनकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Kaimur Crime: a disabled elderly man opposed against joke on him, then miscreants beat him to death
मृतक धर्मदेव यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कैमूर में मजाक का विरोध करना एक बुजुर्ग व्यक्ति को भारी पड़ गया। जहां मजाक उड़ाने वाले बदमाशों ने उसी की लाठी से पीट-पीट कर दिव्यांग बुजुर्ग को जान से मार डाला। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई। यह मामला नुआंव थाना क्षेत्र के बासनपुर गांव का है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बासनपुर गांव में दोनों पैर से दिव्यांग एक बुजुर्ग व्यक्ति को मारपीट कर बदमाश लड़कों ने हत्या कर दी। मृत व्यक्ति की पहचान नुआंव थाना क्षेत्र के बासनपुर गांव निवासी दिवंगत पदारथ यादव के बेटे धर्मदेव यादव (70) के रूप में हुई है। सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के बेटे सुनील यादव ने बताया कि गांव के कुछ लड़के धर्मदेव यादव को हमेशा चिढ़ाते रहते थे। इसका वह हमेशा ही विरोध करते थे। लेकिन बदमाश युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कल रात को भी यही हुआ, जब गांव के युवकों द्वारा उनका मजाक उड़ाया जा रहा था। उस दौरान उन्होंने इसका विरोध किया। उसके बाद बदमाश लड़कों में रमेश यादव, उसका बेटा और कन्हैया यादव और बन्नू यादव द्वारा दिव्यांग बुजुर्ग की लाठी छीन कर उसे मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। फिर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। जहां सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed