फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Intermediate toppers Candidates undergo verification before Intermediate exam results BSEB patna Bihar

BSEB : इंटर की परीक्षा के परिणाम से पहले परीक्षार्थियों का हुआ वेरीफिकेशन, इन प्रश्नों को पार कर बनेंगे टॉपर

Fri, 20 Mar 2026 09:51 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Fri, 20 Mar 2026 09:51 PM IST
सार

BSEB : इंटर परीक्षा के परिणाम अब शीघ्र ही आ जाएंगे, लेकिन इससे पहले 
 परीक्षार्थियों अलग-अलग सवालों के साथ वेरीफिकेशन किया गया। अब इन्हीं प्रश्नों को पार कर परीक्षार्थी टॉपर बन जाएंगे।

विज्ञापन
Intermediate toppers Candidates undergo verification before Intermediate exam results BSEB patna Bihar
बिहार बोर्ड पटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के संभावित टॉपर्स की वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह परीक्षा फरवरी महीने में आयोजित हुई थी। हर साल की तरह इस बार भी पटना स्थित बिहार बोर्ड कार्यालय में टॉपर्स को बुलाकर उनकी काबिलियत परखी गई। इस दौरान हस्ताक्षर और हैंडराइटिंग से लेकर कॉपी और परीक्षार्थी की योग्यता की जांच की गई। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bhagalpur: विक्रमशिला पुल के खंभे 17-19 की सुरक्षा दीवारें तेज बहाव से क्षतिग्रस्त, वर्षों से नहीं हुई मरम्मत
विज्ञापन


जानिए किन-किन सवालों से उलझते हुए परीक्षार्थी बनेंगे टॉपर्स
दो दिनों के टॉपर्स की वेरीफिकेशन में कई सवालों के साथ परीक्षार्थियों की जाँच की गई। इन्हीं सवालों के सही-सटीक और विश्वस्त जवाब देने वाले बनेंगे टॉपर। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भौतिकी 

  • प्रतिघात और प्रतिवाद की थ्योरी बताईये। 
  • मात्रक बताईए।
  • ओम का नियम क्या है?
  • एक इलेक्ट्रान वोल्ट कितना होता है ?
  • रोस्टिंग किसे कहते हैं?
  • कैंसिलेशन किसे कहते हैं ?
     
  • रसायन शास्त्र 
  • प्रतिक्रिया
  • अस्थोपोसफोरिक अम्ल का संरचना सूत्र
  • भस्मियता बनाने दिया गया
  • एसिड कैसे बनाओगे?
  • इथाईल इथनोल का संरचना सूत्र बनाईए।
  • रावूड का नियम क्या है?यह 

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Board Result: कब आएंगे मैट्रिक-इंटर परीक्षा के परिणाम? BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने सबकुछ बता दिया


गणित 

  • integration से पूछे गए प्रश्न। 
  • मैट्रिक्स से पूछे गए प्रश्न।  
  • सूत्र पूछा गया। 


हिंदी

  • निबंध - आतंकवाद, वृक्षारोपण, शिक्षा का उद्देश्य, जीवन का लक्ष्य, चुनाव प्रक्रिया, प्राकृतिक आपदा- बाढ़। 
  • हैंडराइटिंग की जांच कराई गई।
  • लेखक - परिचय, जन्म-तिथि।
  • अशोक बाजपेयी ने क्या लिखा है?
  • काल क्या है? कितने हैं? कौन-कौन हैं?
  • लेखक का नाम बताईये।
  • उषा के लेखक हैं?
  • सर्वनाम के कितने भेद होते हैं?
  • अर्द्धनारिश्वर किसे कहते हैं? व्याख्या कीजिए। 
  • एक कविता सुनाइए। 
  • सूरदास की रचना बताईए।
  • पढ़ने में मन लगता है ?
  • आगे क्या करना है ?
  • सर्वनामिक विशेषण क्या है ?
  • पद में कितने पाठ हैं और गद्द में कितने पाठ हैं?


अंग्रेजी - 

  • खुद का परिचय दीजिए, क्या बनना चाहते हैं ? आपके पापा क्या करते हैं? कहाँ रहते हैं?
  • Essay- Village
  • स्पेलिंग - Favorite, Language, Universe, Migrate
  • कविता का सारांश लिखिए।
  • कविता का नाम, फिर उसके कवि का नाम।
  • कहानी के लेखक का नाम।  


इतिहास 

  • मनसबदारी व्यवस्था से आप क्या समझते हैं?
  • श्वेताम्बर और दिगंबर क्या है? दोनों में क्या अंतर है?
  • हड़प्पा सभ्यता का विस्तार कैसे हुआ?
  • हड़प्पा सभ्यता के चार कौन-कौन से नगर थे?
  • गुरु नानक कौन थे ?
  • डॉ भीम राव आंबेडकर के बारे में लिखिए 
  • महात्मा गाँधी ने कौन कौन से आन्दोलन किए? सभी का नाम बताईए।
  • जजिया कर के बारे में लिखिए।


भूगोल 

  • कौन-कौन से बंदरगाह हैं? कुछ बंदरगाह के नाम बताईए।
  • संभववाद से आप क्या समझते हैं?
  • जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक कौन-कौन से हैं? उनके नाम बताईए।
  • ग्रामीण बस्तियों के पांच प्रतिरूपों के नाम बताईए।
  • पूर्वी पतन क्या है? नाम बताईए।
  • ब्राजील में कॉफी के बगान को क्या कहा जाता है?


राजनीति शास्त्र 

  • आर्टिकल कितना है?
  • मूल संविधान में कितना आर्टिकल था ?
  • वर्तमान में कितने आर्टिकल हैं?
  • मौलिक अधिकार कितने हैं? कौन-कौन से हैं?
  • मौलिक अधिकार कहां से लिए गए हैं?


संगीत 

  • राग कहाँ से उत्पन्न होता है ?
  • कोई राग सुनाईए।
  • लय क्या है ?


गृह विज्ञान 

  • कुपोषण क्या है ?
  • भारतीय मानक व्यूरो क्या है ? बताईए। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed