फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   India Win Hockey: CM Nitish rewards Indian hockey team announces Rs 10 lakh cash prize for each player

INDIA Win Hockey: भारतीय हॉकी टीम को CM नीतीश ने दिया इनाम, हर खिलाड़ी को 10 लाख रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा

Mon, 08 Sep 2025 06:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 08 Sep 2025 06:56 PM IST
सार

CM Nitish Kumar: भारतीय हॉकी टीम ने राजगीर में राज्य स्पोर्ट्स अकादमी और बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी कैंपस में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में शानदार जीत हासिल कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। विजयी भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 10 लाख रुपये जबकि सपोर्ट स्टाफ को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
India Win Hockey: CM Nitish rewards Indian hockey team announces Rs 10 lakh cash prize for each player
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को हीरो एशिया कप 2025 जीतने पर 10 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने टीम के प्रत्येक सपोर्ट स्टाफ को 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम ने राजगीर में रविवार को हुए हीरो एशिया कप में कोरिया को 4-1 से हराया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट (X) में कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने राजगीर में राज्य स्पोर्ट्स अकादमी और बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी कैंपस में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में शानदार जीत हासिल कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने उन्हें पुरस्कार राशि देने का निर्णय लिया है।


पढे़ं: मैदान के बाहर से जीत गढ़ने वाले गुमनाम हीरो, कोच से लेकर फिजियो तक की अनसुनी कहानी; जानें

उन्होंने आगे कहा कि विजयी भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 10 लाख रुपये जबकि सपोर्ट स्टाफ को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। भारतीय हॉकी टीम ने आठ साल के अंतराल के बाद एशिया कप जीतकर यह उपलब्धि हासिल की है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड्स द्वारा सह-आयोजित FIH वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed