फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   India's record in French boxing; Players from Bihar won 19 medals in game held in Chandigarh

Bihar: फ्रेंच बॉक्सिंग में भारत का कीर्तिमान; चंडीगढ़ में आयोजित खेल में बिहार के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक

Tue, 23 Jan 2024 02:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 23 Jan 2024 02:02 PM IST
सार

South Asian Savate French Boxing: पंजाब हरियाणा के चंडीगढ़ में आयोजित साउथ ऐशियन सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 19 पदक जीते। प्रतियोगिता में सभी भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
India's record in French boxing; Players from Bihar won 19 medals in game held in Chandigarh
ट्रॉफी के साथ भारतीय खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साउथ एशियन सवात् फ्रेंचबॉक्सिंग की चैंपियनशिप में भारत के खिलाड़ियों ने 19 पदक जीत कर बड़ा इतिहास रच दिया है। इसे लेकर खिलाड़ियों में जश्न और खुशी का माहौल है। ये सभी खिलाड़ी बिहार के हैं। माना जा रहा है कि श्रीलंका में होने वाला आयोजन भारत में होने से बड़ा फायदा मिला है।

विज्ञापन

 
दरअसल, यह 20 से 22 जनवरी शाम तक पंजाब हरियाणा के चंडीगढ़ में आयोजित साउथ ऐशियन सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 19 पदक जीते। इनमें कुल नौ गोल्ड, पांच सिल्वर और पांच ब्रांज मेडल शामिल हैं। प्रतियोगिता में सभी भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर मेडल अपने नाम किए। जानकारी के मुताबिक, इस प्रतियोगिता में साउथ एशियन देश भारत, नेपाल, श्रीलंका, भूटान और बंगलादेश के साथ ही अफगानिस्तान के कई बॉक्सरों ने इसमें भाग लिया था। उनमें से भारत के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाकर पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन



 
प्रतियोगिता में भारतीय टीम के कोच के तौर पर बिहार के सचिव शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव साथ गए थे। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने अपने उम्दा प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। विजेता ट्राफी भारतीय टीम के कोच शिहान राहुल श्रीवास्तव को एशियन सवात्  कॉन्फेडरेशन को ईरान देश के महासचिव कोडजाऐव सुखरत के द्वारा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भारत के जिन खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं उनमें महिला वर्ग में स्वीटी कुमारी, उपासना आनंद, तन्नू श्री और श्रृष्टि भारद्वाज, कुमारी अनन्या, अनुष्का अभिषेक और शिवानी कुमारी शामिल हैं। जबकि पुरुष वर्ग में रोहित कुमार प्रजापति, हिमांशु राज, सूरज कुमार, नितेश कुमार, नासिर फिरोज, हिमांशु भगत और कासिफ हुसैन शामिल हैं। इस जीत की खुशी में राज्य सवात् संघ के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव और अन्य सभी सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं दी गईं। इन सभी खिलाड़ियों के आज पटना पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। वहीं, अपने जिले में पहुंचने पर भी इन खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed