फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   In order to get an iPhone the son got his house robbed in nalanda

Nalanda News: आईफोन के चक्कर में घर में ही करवा दी लूट, तीन दोस्त समेत चार गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Wed, 23 Oct 2024 06:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 23 Oct 2024 06:09 PM IST
सार

Nalanda News: नालंदा की दीपनगर पुलिस ने एक अनोखे मामले का खुलासा किया है, जहां एक पिता की शिकायत पर उसी के पुत्र को लूट के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सदर डीएसपी वन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना के उद्भेदन की जानकारी दी।

विज्ञापन
In order to get an iPhone the son got his house robbed in nalanda
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी शिवशंकर पांडे के द्वारा 22 अक्तूबर की शाम सूचना दी गई की अपने बेटे को घर में छोड़कर वह निजी विद्यालय में पढ़ाने चले गए थे। वापस आने पर उनके पुत्र द्वारा बताया गया कि चार व्यक्ति द्वारा घर का दरवाजा तोड़कर उसको बंधक बना लिया गया एवं अलमीरा में रखा एक लाख 6 हजार नगद और कुछ गहने लूट लिए गए।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के उपरांत पुलिस के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जहां देखा गया कि कटर से अलमारी के लॉकर को काटा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में वादी के द्वारा बताया गया कि उनकी बहू के साथ कई केस मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन


बार-बार उन्हें जान से मारने एवं सारा पैसा गहना लूटवा देने की धमकी देती है। पूछताछ के क्रम में पिता एवं पुत्र की बयान में भिन्नता होने तथा संदेह की स्थिति में कड़ाई से पूछताछ की गई। जिसके बाद पुत्र के द्वारा अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना की साजिश रचने की बात को स्वीकार की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवशंकर पांडे के बेटे ने बताया कि आईफोन खरीदना चाह रहा था। इसी योजना के तहत उसने घर के ताला को नकली चाबी बनवाई थी तथा दोस्तों के साथ मिलकर कटर से अलमीरा काटकर उसमें रखा रुपया एवं अन्य सामग्री लूटावाया तथा स्वयं को बंधक बनाए जाने की बात अपने पिता को कही। वादी के पुत्र से पूछताछ के आधार पर घटना में संयुक्त, उसके तीन दोस्तों को पकड़ा गया तथा रुपया एवं अन्य सामग्री को बरामद कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

पुलिस ने सोने की 04 चूड़ी, 02 झुमका, 01 मंनटिका, 03 सीकरी, 01 जोड़ा कान का टॉप, 01 अंगूठी, 02 सोने के नाक का पिन, 01 पीस कान की लरछी, 01 जोड़ा कर्णवाली, चांदी की 05 चूड़ी, 02 जोड़ा पायल, 04 बिछिया, 01 अंगूठी, 01 चांदी का लॉकेट, 01 चांदी का सिक्का, 01 चांदी का किया, 01 चांदी की सीकरी, लॉकेट के साथ 03 चांदी का पान, 03 चांदी की गाय, 03 चांदी की गोलकी, एक लोहे का कटर मशीन, 04 मोबाइल फोन एवं 1 लाख 780 रुपए बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed