{"_id":"68a1eed82141e6f87a06cfdc","slug":"hero-asia-cup-2025-will-be-held-in-bihar-for-the-first-time-cm-nitish-inaugurated-it-with-great-pomp-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: राजगीर तैयार! बिहार में पहली बार होगा हीरो एशिया कप-2025, सीएम नीतीश ने किया भव्य आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: राजगीर तैयार! बिहार में पहली बार होगा हीरो एशिया कप-2025, सीएम नीतीश ने किया भव्य आगाज
Sun, 17 Aug 2025 08:34 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 17 Aug 2025 08:34 PM IST
सार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में हीरो एशिया कप-2025 के आधिकारिक शुभंकर ‘चांद’ और ट्रॉफी का अनावरण किया और ट्रॉफी गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
CM नीतीश ने किया एशिया कप ट्रॉफी और शुभंकर का अनावरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में हीरो एशिया कप-2025 के आधिकारिक शुभंकर ‘चांद’ और ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘ट्रॉफी गौरव यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि पुरुष हॉकी का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पहली बार बिहार में आयोजित होने जा रहा है। 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक इसका आयोजन राजगीर के अत्याधुनिक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हीरो एशिया कप का आयोजन बिहार के लिए गौरव की बात है। इससे न केवल राज्य की खेल आयोजन क्षमता प्रदर्शित होगी बल्कि पर्यटन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी बिहार की छवि और सशक्त होगी। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजगीर में विश्वस्तरीय खेल परिसर का निर्माण बिहार के खेल विकास की दिशा में बड़ा कदम है।
शुभंकर ‘चांद’ की खासियत
आधिकारिक शुभंकर ‘चांद’ भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ से प्रेरित है, जो साहस और चपलता का प्रतीक है। इसका लाल लबादा शक्ति और उत्साह को दर्शाता है, जबकि जादूगर की टोपी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। ‘चांद’ नाम भी मेजर ध्यानचंद से प्रेरित है। यह शुभंकर वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के गौरवशाली बाघ से भी जुड़ा है और अनुशासन, समर्पण एवं जीत के जज्बे को दर्शाता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बिहार में 2747 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं! फटाफट इस लिंक से भर दें फॉर्म
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें
इस टूर्नामेंट में भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान और बांग्लादेश की टीमें भाग लेंगी। विजेता टीम को सीधे हॉकी विश्व कप का टिकट मिलेगा। अब तक दक्षिण कोरिया ने सबसे अधिक पांच बार खिताब जीता है, जबकि भारत और पाकिस्तान तीन-तीन बार चैंपियन रहे हैं। खेल के प्रति उत्साह जगाने के लिए ट्रॉफी गौरव यात्रा 17 अगस्त से शुरू होकर बिहार के सभी जिलों के अलावा चेन्नई, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, असम और झारखंड तक जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि पैदा करना और जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
खिलाड़ियों और अधिकारियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में हॉकी इंडिया के गोलकीपर पी.आर. सृजेश और अध्यक्ष भोला नाथ सिंह भी मौजूद रहे। पी.आर. सृजेश ने कहा कि बिहार का हॉकी के प्रति गहरा लगाव है और यहां की आधुनिक खेल सुविधाएं खिलाड़ियों को बड़ा अवसर प्रदान करेंगी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, वरिष्ठ अधिकारी, ओलंपिक खिलाड़ी और खेल विभाग के पदाधिकारी भी शामिल हुए।