फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Gopalganj News: Today is last date for students to apply for spot admission in Intermediate

Bihar News: इंटरमीडिएट में स्पॉट नामांकन के लिए आवेदन की आखिरी तिथि आज, वंचित विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका

Tue, 13 Aug 2024 01:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 13 Aug 2024 01:00 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज में इंटरमीडिएट की खाली सीटों पर विद्यार्थी आज ही स्पॉट नामांकन करा सकते हैं।इसे लेकर बिहार बोर्ड ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, खाली सीटों की जानकारी बोर्ड के ऑफ्स पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Gopalganj News: Today is last date for students to apply for spot admission in Intermediate
विद्यार्थी आज ही करा सकते हैं इंटरमीडिएट में स्पॉट नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले में इंटरमीडिएट की खाली सीटों पर अब स्पॉट नामांकन लिया जाएगा। बिहार बोर्ड ने इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन छात्रों ने पूर्व में आवेदन नहीं किया था या सूची में नाम आने पर दाखिला नहीं लिया था, उनके लिए भी बोर्ड ने एक सुनहरा मौका दिया है। वे सभी छात्र 13 अगस्त दिन मंगलवार की शाम तक आवेदन कर स्पॉट नामांकन करा सकते हैं। वहीं जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया, लेकिन तीनों सूची में नाम नहीं आया, उन्हें आवेदन नहीं करना होगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खाली सीटों की जानकारी बोर्ड के ऑफ्स पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। रिक्त सीटों की जानकारी लेकर उस स्कूल में मंगलवार तक विद्यार्थियों को संपर्क करना होगा। वहां विद्यार्थी आवेदन का प्रिंटआउट जमा कर देंगे। 14 अगस्त को स्कूल की ओर से सूची जारी की जाएगी। सूची में नाम आने पर 17 अगस्त तक नामांकन करा लेना होगा।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि इंटरमीडिएट में नामांकन को लेकर आठ जुलाई को पहली मेधा (मेरिट) सूची जारी की गई थी, जिसके अनुसार 19 जुलाई तक नामांकन हुआ था। वहीं, 26 जुलाई को दूसरी मेधा सूची और पांच जुलाई को तीसरी मेधा सूची जारी की गई थी। तीसरी मेधा सूची के अनुसार आठ अगस्त तक नामांकन हुआ। तीनों सूचियों के नामांकन के बावजूद प्लस टू स्कूलों में सीटें खाली हैं, जिसके लिए स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूर्व में आवेदन करने वाले ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने मेधा सूची में नाम आने पर भी दाखिला नहीं लिया, उन्हें फिर से नया आवेदन करना होगा क्योंकि बोर्ड ने उनका आवेदन रद्द कर दिया है। ऐसे विद्यार्थियों को मंगलवार तक हर हाल में ऑनलाइन आवेदन कर देना होगा। वहीं, जिन विद्यार्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किए हैं, वे भी मंगलवार तक आवेदन कर सकते हैं।

 
विद्यार्थियों को नामांकन का आवेदन करते समय 10वीं परीक्षा पास करने का वर्ष, रोल कोड, रोल नंबर, जन्मतिथि और फोटो आदि के साथ ऑनलाइन आवेदन करने के बाद इसका प्रिंट आउट लेंगे। यह प्रिंट आउट मंगलवार को ही स्कूलों में जमा कर देना होगा। नए आवेदन के लिए 350 रुपये शुल्क भी देने होंगे। यह मौका इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए अंतिम हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed