{"_id":"68d4b3d8dd2b96be4804d49d","slug":"girl-student-jumps-to-death-from-chandi-engineering-college-rooftop-students-create-ruckus-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की मौत, छात्र-छात्राओं का हंगामा, प्रिंसिपल पर लगाए ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की मौत, छात्र-छात्राओं का हंगामा, प्रिंसिपल पर लगाए ये गंभीर आरोप
Thu, 25 Sep 2025 08:47 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:47 AM IST
सार
नालंदा के चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में बुधवार रात एक छात्रा ने तीन मंजिला भवन की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका मुंगेर जिले की रहने वाली थी। छात्राओं और छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल द्वारा समय पर गाड़ी उपलब्ध नहीं कराने के कारण एंबुलेंस देर से पहुंची, जिससे छात्रा की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास के तीन मंजिला भवन की छत से एक छात्रा ने बुधवार की रात आत्महत्या कर ली। मृतका मुंगेर जिले की रहने वाली थी। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद छात्र-छात्राओं में आक्रोश भड़क गया। आरोप है कि प्रिंसिपल द्वारा समय पर गाड़ी उपलब्ध नहीं कराने के कारण एंबुलेंस को देर से पहुंचना पड़ा, जिससे छात्रा की जान बचाई नहीं जा सकी। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया और 4 कार और स्कूटी में आग लगा दी। कॉलेज से लेकर चंडी रेफरल अस्पताल तक हंगामा चलता रहा।
हंगामा की सूचना पर चंडी थाना की पुलिस और आसपास के थानों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित छात्रों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान हिलसा डीएसपी-एसडीओ भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
ये भी पढ़ें- CWC Meeting LIVE: 'बिहार में आया नीतीश गया नीतीश', खरगे के कसा तंज; राहुल गांधी ने बताया 'इंडिया' लक्ष्य
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात मृत छात्रा हॉस्टल की छत पर टहल रही थी। अचानक तेज आवाज आई और छात्राएं बाहर आईं तो देखा कि सोनम खून से लथपथ हॉस्टल के नीचे पड़ी हुई थी। वहीं, छात्राओं का आरोप है कि रात में पुलिस ने हॉस्टल में छात्रों पर अत्याचार किया और धमकी दी कि हॉस्टल में रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, छात्र हॉस्टल खाली कर रहे हैं और प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।