फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   four goons 40 lakh rupees looted in hajipur kanchanpur axis bank branch vaishali bihar

वैशाली: ग्राहक बन बैंक में घुसे चार बदमाश, 40 लाख रुपये लूटे और पिस्टल लहराकर हुए फरार

Thu, 28 Jan 2021 04:00 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कुमार संभव Updated Thu, 28 Jan 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
four goons 40 lakh rupees looted in hajipur kanchanpur axis bank branch vaishali bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

बिहार के वैशाली जिले में एक्सिस बैंक की ब्रांच में 40 लाख रुपये की लूट हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार चार बदमाश ग्राहक बनकर बैंक में घुसे थे। इसके बाद उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया और पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की धर-पकड़ में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। 

विज्ञापन

ऐसे अंजाम दी वारदात

जानकारी के मुताबिक, वैशाली जिले के कंचनपुर में एक्सिस बैंक की ब्रांच है। गुरुवार (28 जनवरी) को बैंक में काम-काज चल रहा था। अचानक दो युवक ग्राहक बनकर बैंक में घुस आए, जबकि उनके दो साथी बैंक के बाहर पहरा दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों से छीन लिए थे फोन

बताया जा रहा है कि एक बदमाशों ने सभी ग्राहकों को एक तरफ कर दिया। साथ ही, उनके मोबाइल फोन भी अलग रखवा दिए। वहीं, दूसरे बदमाश ने बैंक के सभी कर्मचारियों को पिस्टल दिखाकर एक कोने में इकट्ठा कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाशों ने करीब 40 लाख रुपये बैग में भर लिए। 
विज्ञापन

पिस्टल लहराते हुए हो गए फरार

बैंक में मौजूद लगभग सारा कैश बटोरने के बाद बदमाश बाहर निकल गए। इसके बाद वे अपने दोनों साथियों के संग बाइक पर सवार हुए और पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भागने से पहले बदमाशों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले। 

जिले में मची अफरातफरी

वैशाली जिले में बैंक लूट की सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गई। पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए और तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि लुटेरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि बिहार में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed