फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Fire broke out in grocery shop due to short circuit in nalanda

Nalanda News: शार्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, 6 लाख की संपत्ति का नुकसान

Thu, 22 Feb 2024 12:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 Feb 2024 12:43 PM IST
सार

Nalanda News: नालंदा में बुधवार की रात किराना दुकान में आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। अगलगी की घटना बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला स्थित अस्मत जनरल स्टोर में हुई है। अगलगी के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
Fire broke out in grocery shop due to short circuit in nalanda
शार्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अस्मत जनरल स्टोर के संचालक मोहम्मद अकरम ने बताया कि दुकान को बंदकर उनका भाई मो. असगर उन्हें छोड़ने बस स्टैंड आया। अचानक से उन लोगों को पता चला कि उनके दुकान से धुंआ निकल रही है। इसके बाद वे लोग आनन फानन में अपनी दुकान के पास पहुंचे, जहां देखा कि आग की तेज लपटें दुकान से निकल रही है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नाकाफी साबित हुई। इसके बाद अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। 

विज्ञापन

आवेदन मिलने पर होगी अग्रिम कार्रवाई
शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगने की वजह बताई जा रही है। अगलगी कि इस घटना में करीब 6 लाख की संपत्ति का नुकसान हो गया है। दुकान के अंदर रखा फ्रिज, कॉफी मशीन, समेत सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के उपरांत बिहार थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामलें की जांच में जुट गई। बिहार थाना अध्यक्ष रामाशंकर सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की वजह बताई जा रही है। पीड़ित संचालक क्षति के आकलन में जुटा हुआ है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed