फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   FIR-against-Mokama-MLA-Anant-Singh-JanSuraj-candidate-Anuj Singh-roadshow

बिहार में चुनाव है : जदयू विधायक अनंत सिंह पर FIR; जन सुराज प्रत्याशी पर क्यों हुआ केस दर्ज?

Mon, 19 Oct 2026 01:44 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़/पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2026 01:44 PM IST
सार

मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के रोड शो के दौरान नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर प्रशासन ने तीन प्राथमिकी दर्ज की हैं। बाढ़ थाना क्षेत्र में दो और मोकामा थाने में एक मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
FIR-against-Mokama-MLA-Anant-Singh-JanSuraj-candidate-Anuj Singh-roadshow
मोकामा के विधायक अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोकामा के विधायक अनंत सिंह के रोड शो के दौरान नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में अनंत सिंह और जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के खिलाफ आचार संहिता और कानून के उल्लंघन के आरोप में कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

विज्ञापन

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाढ़ और मोकामा थानों में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। इनमें दो मामले बाढ़ थाना क्षेत्र में और एक मामला मोकामा थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ है। मोकामा थाने में विधि-व्यवस्था और आदेश के उल्लंघन से जुड़ी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, बाढ़ थाने में आचार संहिता के उल्लंघन और विधि-व्यवस्था बाधित करने के आरोप में एक-एक मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

रोड शो में 10 गाड़ियों की मिली थी अनुमति, 11 जेसीबी से हुई फूलों की बारिश

मिली जानकारी के अनुसार, रोड शो के आयोजन के लिए प्रशासन से औपचारिक अनुमति ली गई थी। अनुमति के तहत केवल 10 गाड़ियों के इस्तेमाल की इजाजत दी गई थी। इसके बावजूद बाढ़ में आयोजित रोड शो के दौरान फूलों की बारिश कराने के लिए 11 जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया। इसी मामले में विधायक अनंत सिंह के रिश्तेदार कर्मवीर सिंह को भी नामजद किया गया है। प्रशासन ने रोड शो के दौरान तय नियमों के पालन में कथित लापरवाही को लेकर यह कार्रवाई की है। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी कार्यक्रमों पर प्रशासन की नजर

चुनावी माहौल में रोड शो और जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन कराना प्रशासन की जिम्मेदारी होती है। ऐसे आयोजनों में वाहनों की संख्या और विधि-व्यवस्था से जुड़े नियमों का पालन जरूरी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चुनावी कार्यक्रमों के आयोजन और प्रशासन की निगरानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल, पुलिस दर्ज मामलों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। संबंधित घटनाओं और नियमों के कथित उल्लंघन से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed