फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Fatuha-murder-case-Sugarcane-Industry-Minister-Sanjay-Paswan-met-family.

नवीन पासवान हत्याकांड: पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे मंत्री-विधायक, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश

Sat, 04 Jul 2026 08:25 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 08:25 PM IST
सार

पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में नवीन पासवान हत्याकांड को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार पासवान और विधायक विष्णुदेव पासवान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Fatuha-murder-case-Sugarcane-Industry-Minister-Sanjay-Paswan-met-family.
पीड़ित परिवार से मिले मंत्री संजय पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के नया टोला दरियापुर में हुए नवीन पासवान हत्याकांड को लेकर शनिवार को राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज रही। बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार पासवान और दरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विष्णुदेव पासवान ने संयुक्त रूप से पीड़ित परिवार से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मृतक के पिता श्रवण पासवान और अन्य शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी तथा सरकार और पार्टी की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

मंत्री ने मौके से ही थानेदार को किया फोन

विज्ञापन

परिजनों से बातचीत के दौरान स्थानीय कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई में देरी का मुद्दा सामने आया। इस पर मंत्री संजय कुमार पासवान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके से ही फतुहा थाना प्रभारी को फोन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल नामजद और अज्ञात सभी आरोपियों की बिना किसी दबाव के जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की संवेदनशीलता का दिया भरोसा

इस मामले में सरकार की सक्रियता पहले ही दिखाई दे चुकी है। शुक्रवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन भी पीड़ित परिवार से मिले थे। उन्होंने सरकार की ओर से 4,12,650 रुपये का मुआवजा चेक परिजनों को सौंपा था। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को विभागीय नौकरी और उचित सुरक्षा उपलब्ध कराने का लिखित आश्वासन भी दिया गया था। अगले ही दिन दूसरे मंत्री और विधायक के पहुंचने से पीड़ित परिवार में न्याय की उम्मीद और मजबूत हुई है।

ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: 7717 और 98299 का अंतर पाट सकेंगे प्रशांत किशोर? राजद से पार पाना भी होगा चुनौती

दोस्तों पर हत्या का आरोप, पुलिस कर रही छापेमारी

गौरतलब है कि बुधवार देर रात फतुहा थाना क्षेत्र के फैक्ट्री मोड़ के पास एक खाली प्लॉट में नया टोला दरियापुर निवासी 28 वर्षीय नवीन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोस्तों ने शराब पार्टी के बहाने घर से बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

हत्याकांड के विरोध में हुआ था सड़क जाम

इस सनसनीखेज हत्या के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक पटना-बख्तियारपुर एसएच-106 को टायर जलाकर जाम कर दिया था। पुलिस ने मामले में एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed