फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   farmer dies in collision between thar jeep and bike road accident today rohtas bihar news

Bihar news: तेज रफ्तार थार ने उजाड़ा घर, सड़क हादसे में किसान की मौत, आरोपी फरार

Sun, 07 Jun 2026 07:32 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 07:32 AM IST
सार

रोहतास जिले के सासाराम में शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार गांव के पास शनिवार रात एक सड़क हादसे में किसान अक्षयवर सिंह की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
farmer dies in collision between thar jeep and bike road accident today rohtas bihar news
अस्पताल में मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के सासाराम में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार गांव के समीप की है। मृतक की पहचान सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धनपूरवा गांव निवासी अक्षयवर सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बाइक को थार जीप ने मारी जोरदार टक्कर
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात बाइक सवार दो व्यक्ति सासाराम चौसा पथ से होकर अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित थार जीप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल गुड्डू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Bihar: फायर सेफ्टी पर बड़ा सवाल, समाहरणालय का डेढ़-दो साल से नहीं हुआ ऑडिट; अस्पताल-होटलों की जांच शुरू


पुलिस जांच में जुटी, वाहन की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने वाली थार जीप की पहचान की कोशिश की जा रही है। साथ ही क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed