फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Emergency: The day of emergency was celebrated in Bihar as Constitution Murder Day

Emergency: बिहार में मनाया गया ‘संविधान हत्या दिवस’, उपमुख्यमंत्रियों ने कहा- आपातकाल लोकतंत्र का काला दिन

Wed, 25 Jun 2025 05:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Jun 2025 05:43 PM IST
सार

Bihar: सम्राट चौधरी ने कहा कि आपातकाल का दौर आज के युवाओं के लिए एक सीख है। अगर आज के युवा जागरूक नहीं होंगे, तो फिर से लोकतंत्र खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जेल में रहते हुए संकल्प लिया था कि बिहार में महिलाओं को 50% आरक्षण देंगे, जो आज हकीकत बन चुका है।

विज्ञापन
Emergency: The day of emergency was celebrated in Bihar as Constitution Murder Day
दोनों डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐसा दिन है जिसे काला अध्याय कहा जाता है। इस दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगा दिया था। इसके 50 साल पूरे होने पर मंगलवार को पूरे देश में ‘संविधान हत्या दिवस 2025’ के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी पटना के अधिवेशन भवन में बिहार सरकार के कला, संस्कृति और युवा विभाग ने एक विशेष कार्यक्रम किया। इसमें बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर हुई। इसके बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा बनाई गई एक फिल्म दिखाई गई, जिसमें आपातकाल के दौरान लोकतंत्र और संविधान के साथ हुए अन्याय को दिखाया गया।

विज्ञापन

क्या बोले उपमुख्यमंत्री?
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 25 जून 1975 लोकतंत्र के लिए सबसे काला दिन था। उन्होंने कहा कि उस समय बिना किसी जुर्म के हजारों लोगों को जेल में डाल दिया गया था, खासकर छात्रों और नौजवानों को। प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई थी और सरकारी अफसरों को चुप करा दिया गया था। यहां तक कि नागरिकों का बुनियादी अधिकार जीवन का अधिकार  भी छीन लिया गया था। उन्होंने कहा कि एक परिवार ने अपनी सत्ता बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार से अपराध और अराजकता खत्म की और विकास का रास्ता खोला।

विज्ञापन


पढ़ें: महेशखूंट में पिकअप वैन ने तोड़ा रेलवे बूम, एक घंटे तक ठप रहा यातायात; डीएम और एसपी भी फंसे जाम में

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सम्राट चौधरी ने कहा कि आपातकाल भारतीय संविधान की हत्या थी। उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने जो संविधान 26 नवंबर 1949 को दिया था, उसे 25 जून 1975 को कुचल दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया, लेकिन सत्ता के लालच में एक पार्टी ने उसे कमजोर करने की कोशिश की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत फिर से ताकतवर बन रहा है। सम्राट चौधरी ने युवाओं से अपील की कि वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सजग रहें और देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें।

बिहार की भूमिका और संदेश
दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने कहा कि बिहार की धरती हमेशा से लोकतंत्र की जननी रही है। यहीं से जेपी आंदोलन शुरू हुआ था, जिससे संपूर्ण क्रांति की शुरुआत हुई थी। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की धरती ने भगवान राम को "राजा राम" से "मर्यादा पुरुषोत्तम राम" बनाया और संपूर्ण क्रांति को दिशा दी। उन्होंने कहा कि आज वही लोग लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, जो पहले उसे कुचल चुके हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि आपातकाल का दौर आज के युवाओं के लिए एक सीख है। अगर आज के युवा जागरूक नहीं होंगे, तो फिर से लोकतंत्र खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जेल में रहते हुए संकल्प लिया था कि बिहार में महिलाओं को 50% आरक्षण देंगे, जो आज हकीकत बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed