फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Pickup van broke railway boom in Maheshkhunt then traffic halted for one hour

Bihar: महेशखूंट में पिकअप वैन ने तोड़ा रेलवे बूम, एक घंटे तक ठप रहा यातायात; डीएम और एसपी भी फंसे जाम में

Wed, 25 Jun 2025 05:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Jun 2025 05:35 PM IST
सार

Bihar: हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है। जाम हटाने में स्थानीय पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
Bihar: Pickup van broke railway boom in Maheshkhunt then traffic halted for one hour
भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया के बरौनी–कटिहार रेलखंड के महेशखूंट स्टेशन के पश्चिमी केबिन ढाला पर सोमवार सुबह एक पिकअप वैन की टक्कर से रेलवे का बूम टूट गया। हादसे के बाद रेलवे ढाला बंद हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दौरान यात्रियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

जाम में फंसे डीएम और एसपी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खगड़िया से जमालपुर जा रहे जिलाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार भी इस जाम में फंस गए। जानकारी मिलते ही मानसी से रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और टूटी हुई बूम की मरम्मत कर यातायात को बहाल किया।

विज्ञापन

चालक फरार, वाहन जब्त
हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है। जाम हटाने में स्थानीय पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: खगड़िया डीएम का औचक निरीक्षण: आरटीपीएस में लापरवाही पर शो-कॉज, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र का किया रियलिटी चेक

आरओबी निर्माण की मांग तेज

गौरतलब है कि इस ढाला पर 49.81 करोड़ की लागत से रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण का प्रस्ताव वर्षों से लंबित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे प्रशासन की लापरवाही के कारण इस मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। अब लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द आरओबी निर्माण कार्य शुरू किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानियों से निजात मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed