फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Panic at Sasaram Station as Fire Breaks Out in Passenger Train Coach DRM Reaches Spot to Probe Cause

Bihar: सासाराम स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग, हादसे की वजह तलाशने पहुंचे डीआरएम

Mon, 18 May 2026 02:50 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 02:50 PM IST
सार

सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में आग लग गई। रेलवे कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। घटना के बाद डीआरएम उदय सिंह मीणा मौके पर पहुंचे और उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Panic at Sasaram Station as Fire Breaks Out in Passenger Train Coach DRM Reaches Spot to Probe Cause
जांच करते डीआरएम उदय सिंह मीणा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म संख्या 06 पर खड़ी डाउन सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते कोच में आग फैल गई। हालांकि रेलवे कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


कुछ ही घंटों में पहुंचे डीआरएम
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीडीयू रेल मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीणा कुछ ही घंटों में घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों के साथ जले हुए कोच का निरीक्षण किया और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीआरएम ने लिया घटनास्थल का जायजा
डीआरएम उदय सिंह मीणा अपने अधिकारियों की टीम के साथ सासाराम स्टेशन पहुंचे। उन्होंने प्रभावित कोच का बारीकी से निरीक्षण किया और स्टेशन मास्टर, रेलवे सुरक्षा बल तथा तकनीकी टीम से घटना की प्रारंभिक जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम जुटा रही सबूत
आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे प्रशासन ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने जले हुए कोच से नमूने और अन्य जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

ये भी पढ़ें-  Bihar: चम्पारण को मिली बड़ी सौगात! नरकटियागंज से दरभंगा और सिकटा से मुजफ्फरपुर के लिए नई ट्रेनें शुरू


रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
डीआरएम ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 05:30 बजे ट्रेन संख्या 53212 डाउन सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और रेलकर्मियों की मदद से सुबह 06:05 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

मामले की जांच जारी
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस घटना में किसी यात्री या रेलकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और लापरवाही सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed