{"_id":"6957f5ff3e8d10d04502bf34","slug":"deadly-attack-on-je-of-electricity-department-three-linemen-injured-rohtas-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-3801220-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर पर जानलेवा हमला, दो कर्मी घायल; निरीक्षण के दौरान ऐसा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर पर जानलेवा हमला, दो कर्मी घायल; निरीक्षण के दौरान ऐसा हुआ
Fri, 02 Jan 2026 10:29 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:29 PM IST
सार
Rohtas News: बिजली विभाग की टीम जिगना गांव में दिलीप कुमार के आटा चक्की मिल का निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से बिजली विभाग की टीम के साथ विवाद हुआ और फिर कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल कनीय अभियंता
विस्तार
रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत जिगना गांव में शुक्रवार की देर शाम कुछ असामाजिक तत्वों ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता सहित दो कर्मियों पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है। हमले में कनीय अभियंता विजय शंकर को सर एवं आंख में गंभीर चोट आई है, जबकि जितेंद्र एवं दो अन्य लाइनमैन भी मारपीट में बुरी तरह घायल हुए हैं। हालांकि घटना को लेकर बिजली विभाग की ओर से अबतक शिवसागर थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान हमला
घटना के संदर्भ में घायल कनीय अभियंता विजय शंकर ने बताया कि जिगना गांव में शुक्रवार की शाम एक आटा चक्की मिल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, तभी कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में कनीय अभियंता विजय शंकर एवं जितेंद्र को गंभीर चोटें आई है, जबकि दो लाइनमैन मामूली रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Bihar News: मधुबनी में सड़क जाम हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, बीडीओ-सीओ समेत कई घायल
विज्ञापन
सभी घायल सदर अस्पताल में इलाजरत
वहीं जिगना गांव में असामाजिक तत्वों के हमले से खुद को बचाकर भागे बिजली विभाग के सभी अधिकारियों का सदर अस्पताल सासाराम में इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। बिजली विभाग के सभी घायल कर्मियों का बेहतर इलाज किया गया है और जल्द हीं उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।