{"_id":"67768c92643f1bf1c80b3343","slug":"crime-in-bihar-woman-was-beaten-to-death-in-rohtas-over-a-drain-dispute-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime In Bihar: नाली गली विवाद को लेकर महिला की पीट-पीट कर हत्या, पहले से ही चल रहा था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime In Bihar: नाली गली विवाद को लेकर महिला की पीट-पीट कर हत्या, पहले से ही चल रहा था झगड़ा
Thu, 02 Jan 2025 06:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 02 Jan 2025 06:24 PM IST
सार
बिहार के रोहतास में नाली गली विवाद को लेकर एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि नाली गली का विवाद पहले से ही चल रहा था।
विज्ञापन
मृतक महिला के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले के अकोढ़ी गोला थाना अंतर्गत नाली गली के विवाद में विपक्षियों ने एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक महिला अकोढ़ी गोला थाना अंतर्गत जतन बिगहा निवासी कमलेश सिंह की 45 वर्षीय पत्नी आशा देवी बताई गई है। घटना की सूचना पर अकोढ़ी गोला थाना की पुलिस ने पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की अगली कार्रवाई जारी है। घटना के बाद दोनों पक्षों में आक्रोश है, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि इस विवाद को लेकर थाने में पूर्व में दोनों पक्षों ने कई बार गुहार लगाया। लेकिन पुलिस ने मामले में पहल नहीं की। इस कारण अतंत दोनों पक्षों में नाली गली के विवाद में जमकर लाठी डंडा और रॉड से मारपीट हुआ। मारपीट के दौरान महिला आशा देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतिका आशा देवी के पति कमलेश सिंह ने बताया कि उसके गोतिया परिवार के लोगों ने ही लाठी डंडा और रॉड से हमला बोल कर पीट-पीट कर उसकी पत्नी की हत्या कर दी। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि पूर्व में नाली गली को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार हम लोगों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार भी लगाई थी। लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई पहल नहीं की गई, जिसके कारण मेरी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन