फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   CM Nitish Kumar likely to resign today new state govt formation expected by evening with BJP support Source

Bihar Politics: नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से दे सकते हैं इस्तीफा, शाम तक नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी

Sun, 28 Jan 2024 05:37 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 28 Jan 2024 05:37 AM IST
सार

करीबी सूत्र ने बताया कि नीतीश कुमार रविवार सुबह करीब 10 बजे जदयू विधायकों के साथ बैठक कर सकते हैं। इसके बाद वह राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar likely to resign today new state govt formation expected by evening with BJP support Source
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के एक बार फिर पाला बदलने की चर्चा जोरों पर है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के सूत्रधार रहे नीतीश आज सीएम पद से इस्तीफा देकर भाजपा के समर्थन से नई सरकार बना सकते हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के रविवार सुबह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना है।

विज्ञापन


नीतीश के करीबी सूत्र ने बताया कि नीतीश कुमार रविवार सुबह करीब 10 बजे जदयू विधायकों के साथ बैठक कर सकते हैं। इसके बाद वह राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं और शाम तक बिहार में भाजपा के समर्थन से नई सरकार का गठन हो सकता है। नीतीश के साथ भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ ले सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष का पद भी भाजपा के कोटे में आ सकता है। प्रदेश भाजपा की भी सुबह नौ बजे बैठक होगी। भाजपा ने नीतीश को समर्थन का फैसला किया है, पर इसकी घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन


18 महीने के भीतर दूसरी बार पलटी मार सकते हैं नीतीश
अगर नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर भाजपा के साथ नई सरकार बनाते हैं तो 18 महीने के भीतर वह दूसरी बार पाला बदलेंगे। नीतीश ने अगस्त 2022 में भाजपा से गठबंधन तोड़कर राजद और कांग्रेस के साथ महागठबंधन की सरकार बनाई थी। तब उन्होंने भाजपा पर जदयू को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए रविवार को राज्यपाल सचिवालय को खोलने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने दावा किया कि नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले ही करीबी सहयोगियों को अपने अगले कदम के बारे में बता दिया है। हालांकि, सीएम नीतीश ने अभी तक बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल पर चुप्पी साध रखी है।

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे नड्डा
सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी समारोह में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शाह पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर जाने वाले थे, जिसे रद्द कर दिया गया है। भाजपा के और भी कई नेताओं के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है। 

राजद नेताओं ने सियासी घटनाक्रम पर की चर्चा
बदलते घटनाक्रम को देखते हुए नीतीश सरकार में शामिल राजद भी सक्रिय हो गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम माझी को पाले में करने की कोशिश की है। विधायकों के साथ बैठक कर सभी से पटना में ही रहने, फोन चालू रखने का निर्देश दिया है। महागठबंधन की मुख्य पार्टी राजद ने भविष्य की कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करने के लिए अपने नेताओं की बैठक की। बैठक के बाद राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने मीडिया को बताया कि बिहार के ताजा सियासी घटनाक्रम के संबंध में क्या निर्णय लेना है, सभी नेताओं ने यह फैसला पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर छोड़ दिया है।

इससे पहले, जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता केसी त्यागी ने दिल्ली में मीडिया को बताया था कि बिहार में महागठबंधन सरकार कभी भी गिर सकती है। कांग्रेस नेतृत्व पर नीतीश कुमार का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन टूटने की कगार पर है। पंजाब, पश्चिम बंगाल और बिहार में विपक्षी दलों का गठबंधन लगभग खत्म हो गया है।


बिहार में खेला होना बाकी : तेजस्वी
राजद की बैठक में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में खेला होना बाकी है। उन्होंने कहा, नीतीश आदरणीय थे और हैं। कई चीजें सीएम के नियंत्रण में नहीं हैं। सीएम मुझसे बार-बार पूछते थे 2005 से पहले बिहार क्या था? मैंने कभी प्रतिक्रिया नहीं दी। जो काम दो दशकों में नहीं हुआ, वह हमने कम समय में कर दिखाया, चाहे नौकरी हो, जाति गणना हो या आरक्षण सीमा बढ़ाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed