फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chief granthi Bhai Rajendra Singh of Patna Sahib gurudwara found injured at home

हैरानगी : पटना साहिब गुरुद्वारे के प्रमुख ग्रंथी अपने ही घर में जख्मी हालत में मिले, अस्पताल में भर्ती

Sat, 15 Jan 2022 04:03 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 15 Jan 2022 04:03 AM IST
सार

पुलिस उसके परिवार के सदस्यों से शिकायत प्राप्त किए बिना औपचारिक जांच शुरू नहीं कर सकती है। पुलिस को बताया गया कि भाई राजेंद्र सिंह की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया है।

विज्ञापन
Chief granthi Bhai Rajendra Singh of Patna Sahib gurudwara found injured at home
Guru Gobind Singh, Patna sahib Gurudwara - फोटो : Amar ujala

विस्तार

पटना में गुरु गोबिंद सिंह का जन्मस्थान तख्त श्रीहरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी राजेंद्र सिंह अपने घर पर रहस्यमय परिस्थितियों में घायल मिले। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनको पहली बार उनकी पत्नी ने देखा तो काफी खून बह रहा था उनकी गर्दन पर चोट लगी थी।

विज्ञापन


 परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं
एसएचओ ने कहा कि उनके परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए और वहां से उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) ले जाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब तक कोई जांच शुरू नहीं की है क्योंकि इस संबंध में उनके परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


गर्दन पर धारदार हथियार से वार
घटना की सूचना चौक थाना पुलिस को मिली थी। पुलिस को बताया गया कि भाई राजेंद्र सिंह की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया है। लेकिन पुलिस उसके परिवार के सदस्यों से शिकायत प्राप्त किए बिना औपचारिक जांच शुरू नहीं कर सकती है। अभी तक अन्य तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी के किसी पदाधिकारी ने कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीहरमंदिर साहिब 10वें  गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली है
पटना का श्रीहरमंदिर साहिब सिखों के 10वें और आखिरी गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली है। गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 को पटना में हुआ था। सिखों की आस्था से जुड़ा ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल है। जन्म स्थान पर महाराजा रणजीत सिंह ने गुरुद्वारा का निर्माण कराया था। इस प्रसिद्ध और एतिहासिक गुरुद्वारे में गुरु गोबिंद सिंह की कृपाण, उनकी खड़ाऊं और कंघा विराजमान है। इस गुरुद्वारे को तख्त श्री पटना साहिब भी कहा जाता है 'ग्रंथी', सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब के संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed