{"_id":"671d0c21550a91305f037cb5","slug":"buxar-news-alcohol-was-being-smuggled-by-making-a-cellar-in-car-foreign-alcohol-worth-3-lakhs-seized-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Liquor Ban: गाड़ी में तहखाना बनाकर हो रही थी शराब की तस्करी, तीन लाख की विदेशी शराब जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Liquor Ban: गाड़ी में तहखाना बनाकर हो रही थी शराब की तस्करी, तीन लाख की विदेशी शराब जब्त
Sat, 26 Oct 2024 09:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 26 Oct 2024 09:05 PM IST
सार
Buxar News: उत्पाद निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि एक पिकअप वाहन का ड्राइवर पुलिस को देख फरार हो गया। वाहन के पिछले हिस्से में वेल्डिंग और नट-बोल्ट की मदद से तहखाना बनाया गया था, जिसमें शराब छुपाकर लाई जा रही थी।
विज्ञापन
शराब तस्करी के नए-नए तरीके आजमा रहे तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बक्सर जिले के राजपुर थानाक्षेत्र में यूपी-बिहार को जोड़ने वाले देवल पुल के पास उत्पाद पुलिस ने तीन लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की है। शराब तस्कर मैजिक माल वाहक वाहन में तहखाना बनाकर यूपी से बिहार में शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस की सतर्कता से वाहन को जब्त कर लिया गया, लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, वाहन को रोकने के बाद तलाशी ली गई। लेकिन शुरुआत में वाहन पूरी तरह खाली दिखाई दिया। पुलिस को शक होने पर बारीकी से जांच की गई, जिससे वाहन के नीचे एक तहखाना मिला। तहखाने से 35 पेटियां, यानी कुल 302 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
उत्पाद निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देवल पुल के पास वाहनों की जांच शुरू की थी। इस दौरान एक पिकअप वाहन का ड्राइवर पुलिस को देख फरार हो गया। वाहन के पिछले हिस्से में वेल्डिंग और नट-बोल्ट की मदद से तहखाना बनाया गया था, जिसमें शराब छुपाकर लाई जा रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बक्सर जिला यूपी की सीमा से सटा हुआ है, जो तस्करी के लिए एक संवेदनशील क्षेत्र बन गया है। तस्कर त्योहार के दौरान अधिक मुनाफे के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। लेकिन पुलिस की सतर्कता ने इस बार उनकी योजना को नाकाम कर दिया। फिलहाल पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।