फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Buxar Crime: Farmer beaten to death for just three decimals of land, atmosphere of tension and anger in villag

Bihar Crime: महज तीन डिसमिल जमीन के लिए किसान की पीट-पीट कर हत्या, गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल

Fri, 14 Mar 2025 01:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 14 Mar 2025 01:34 PM IST
सार

Buxar Crime: पुलिस ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Buxar Crime: Farmer beaten to death for just three decimals of land, atmosphere of tension and anger in villag
घटना की जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। जहां महज तीन डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर 64 वर्षीय किसान रामाज्ञा यादव की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना ने न केवल एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे गांव को आक्रोश से भर दिया है।

विज्ञापन

 
दरवाजे पर बांधकर की गई थी बेरहमी से पिटाई
जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार की देर शाम की बताई जा रही है। आरोप है कि होलिका दहन से एक दिन पहले ही दबंगों ने रामाज्ञा यादव को उनके ही दरवाजे पर बांधकर बर्बर तरीके से पीटा। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, इस हमले के पीछे तीन डिसमिल जमीन को लेकर पुराना विवाद था। इसे लेकर रामएकबाल यादव और मुरारी यादव समेत कुछ अन्य लोग पहले से रंजिश पाले हुए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News :पटना में अपराधियों ने तीन लोगों को मारी गोली; एक की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हमले में गंभीर रूप से घायल हुए किसान को मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इलाज के दौरान रामाज्ञा यादव की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद गांव में मातम पसर गया और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगने लगे।
 
पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप
किसान की हत्या की खबर फैलते ही गांव में तनाव गहराने लगा। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि अगर समय पर प्रभावी कार्रवाई की जाती तो रामाज्ञा की जान बचाई जा सकती थी। मुकिया इंदल सिंह ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है और आरोप लगाया है कि स्थानीय विधायक के संरक्षण में दबंगों ने किसान की हत्या की है। उनका कहना है कि विधायक ने थाना प्रशासन पर दबाव डालकर मामले में त्वरित कार्रवाई को रोका।

 
दबंगों पर पहले भी हो चुकी थी शिकायतें
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ पहले भी शिकायतें दर्ज की गई थीं। लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे आज यह घटना घटी। ग्रामीणों की मानें तो अगर पूर्व में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाती, तो शायद यह दिन देखने को नहीं मिलता।

यह भी पढ़ें- Bihar News:नालंदा में हत्या से हड़कंप; पुआ-पकवान खा रहे थे, कट्टा लेकर पहुंचे अपराधी ने अचानक मार दी गोली
 

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद मौके पर पहुंची सिकरौल थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed