फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rohtas News: Missing student's body found in well after 4 days youth had left home for friend's birthday party

Bihar News: चार दिन बाद कुएं से मिला लापता ITI छात्र का शव, दोस्त की बर्थडे पार्टी के लिए घर से निकला था युवक

Mon, 12 Jan 2026 06:40 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 12 Jan 2026 06:40 PM IST
सार

Rohtas News: रोहतास जिले में चार दिन से लापता आईटीआई छात्र विष्णु कुमार सिंह का शव दिनारा थाना क्षेत्र में कुएं से मिला। वह दोस्त की बर्थडे पार्टी के लिए घर से निकला था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Rohtas News: Missing student's body found in well after 4 days youth had left home for friend's birthday party
पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले से एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बीते चार दिनों से लापता युवक का शव सोमवार को एक कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना दिनारा थाना क्षेत्र के भलुनी पुल के समीप की बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
बर्थडे पार्टी की बात कहकर निकला था घर से
कुएं से बरामद शव की पहचान सूर्यपूरा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी राजेश सिंह के 18 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार सिंह के रूप में हुई है। विष्णु कुमार सिंह आईटीआई का छात्र था और परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं।
विज्ञापन

 
परिजनों के अनुसार, विष्णु कुमार सिंह बीते 8 जनवरी को अपने एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने की बात कहकर कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने सूर्यपूरा थाने में उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- महारानी कामसुंदरी देवी को भतीजे ने दी मुखाग्नि: अंतिम संस्कार से पहले क्यों हुई मारपीट? युवराज भी नहीं पहुंचे

 
कुएं से शव मिलने पर मची अफरातफरी
सोमवार को भलुनी पुल के पास स्थित कुएं से शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।
 
हत्या की आशंका, तरह-तरह की चर्चाएं
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोग इसे सुनियोजित हत्या से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। युवक की संदिग्ध मौत से परिवार गहरे सदमे में है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। दिनारा थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मृतक के दोस्तों समेत अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed