{"_id":"68976e858e66e3a7290afb32","slug":"bihar-youth-goes-missing-in-strong-ganga-currents-while-collecting-holy-water-body-of-elderly-man-recovered-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जलभरी के लिए गंगाजल लेने गया युवक गंगा की तेज धारा में लापता, नदी में डूबे वृद्ध का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जलभरी के लिए गंगाजल लेने गया युवक गंगा की तेज धारा में लापता, नदी में डूबे वृद्ध का शव मिला
Sat, 09 Aug 2025 09:22 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 09 Aug 2025 09:22 PM IST
सार
पटना में गंगा नदी में दो लोग डूब गए। इनमें से वृद्ध का शव मिल गया है लेकिन युवक के तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम अब तक जुटी हुई है।
विज्ञापन
युवक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक का शव ग्रामीणों की मदद से बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरा युवक अब तक लापता है। लापता युवक सावन के समापन पर बिहटा से मनेर जलभरी के लिए गंगाजल लेने आया था। उसकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
डूबे युवक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के समस्थू स्थान के रोहित कुमार पुत्र श्यामबिहारी यादव के रूप में हुई है। बरामद शव मनेर के हुलासी टोला गांव निवासी रामायण राय का है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar News: रक्षाबंधन के दिन भाई की मौत, दुर्गावती नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन मिला शव
विज्ञापन
रोहित के पिता श्यामबिहारी यादव ने बताया कि उनका बेटा बीती रात करीब 11 बजे अपने दोस्त के साथ गंगा जल लेने हाथी टोला, मनेर गया था। सुबह तक घर नहीं लौटने पर जब दोस्तों से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह तेज धारा में डूब गया। इसकी सूचना मनेर थाने को दी गई, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने खोज शुरू की। आज रक्षाबंधन के दिन इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। रोहित की एक इकलौती बहन और एक भाई है। बहन भाई की मौत की आशंका से गहरे सदमे में है और लगातार रो रही है।
मनेर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि हुलासी टोला गांव में डूबे व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि हाथी टोला इलाके में डूबे युवक की तलाश अभी जारी है। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है और युवक की तलाश जारी है।