फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Young man murdered in property dispute in Nalanda wife hired shooter for 10 thousand here is whole case

Bihar News: संपत्ति विवाद में युवक की हत्या, 10 हजार में पत्नी ने शूटर किया था हायर, ये रहा पूरा मामला

Thu, 24 Apr 2025 04:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Apr 2025 04:41 PM IST
सार

Crime News: संपत्ति विवाद में युवक की हत्या की गई थी। पत्नी ने 10 हजार रुपये में शूटर हायर किया था। कोर्ट से लौटते वक्त हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन
Bihar Young man murdered in property dispute in Nalanda wife hired shooter for 10 thousand here is whole case
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पारिवारिक कलह और संपत्ति विवाद ने एक और परिवार को तबाह कर दिया। नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में बीते 27 मार्च को हुई एक दर्दनाक घटना में 40 वर्षीय टेंपो चालक चंडी के गोपी विगहा निवासी धर्मवीर यादव की निर्मम हत्या मामले का चंडी पुलिस ने खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार, इस हत्याकांड के पीछे उनकी पत्नी और बेटे का हाथ है, जिन्होंने महज 10,000 रुपये में एक शूटर को हायर करके अपने ही परिवार के मुखिया की हत्या करवा दी।

विज्ञापन


हिलसा डीएसपी-1 के प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि घटना सैदवरही गांव के समीप हुई थी। जहां अपराधियों ने धर्मवीर यादव के सिर, कंधा, पेट और कमर में चार गोलियां दागीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के बाद पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 27 साल से फरार नक्सली की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, नक्सल पाठशाला में दी जाती है एक साल की ट्रेनिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के केसरी बिगहा निवासी स्वर्गीय राजू प्रसाद का पुत्र धीरज कुमार, जो वर्तमान में पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में रह रहा था तथा मसौढ़ी निवासी विवेक कुमार एवं सत्य प्रकाश भारती शामिल हैं। पुलिस ने शूटर के पास से बुलेट मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।


पारिवारिक विवाद की जड़
जांच में सामने आया है कि पिछले 16 वर्षों से धर्मवीर की पत्नी मनीता देवी अपने बेटे और बेटियों के साथ अपने मायके में रह रही थी। पति-पत्नी के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसका मामला हिलसा न्यायालय में लंबित था। सूत्रों के अनुसार, 16 साल पूर्व मनीता देवी पर बदचलन होने का आरोप लगा था, जिसके बाद वह अपने मायके में ही रहने लगी थी। बेटा भी यही चाहता था कि किसी तरह उसके पिता की मौत हो जाए, ताकि सारी संपत्ति उसे मिल सके। हालांकि, धर्मवीर अपने बेटे को कई बार अपने साथ रहने के लिए कहते थे। लेकिन बेटा पिता के बजाय मां के साथ ही रहता था। इस हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर धीरज कुमार मृतक के दामाद का भाई है, जिसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें: ढाई करोड़ की हेरोइन के साथ उत्तर प्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार, यहां करनी थी डिलीवरी

27 मार्च को न्यायालय में तारीख से लौटने के बाद मनीता देवी और उनके पुत्र ने शूटर के लिए "लाइनर" की भूमिका निभाई और धर्मवीर की हत्या करवा दी। फिलहाल, महिला और उसका पुत्र दोनों फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस हत्याकांड के उद्भेदन में चण्डी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सत्यम चंद्रवंशी और डीआईयू की पुलिस टीम शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed