{"_id":"6a5c4408c7b617df24056f8f","slug":"bihar-weather-rain-likely-in-bihar-today-orange-alert-for-the-south-and-yellow-alert-for-the-north-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: आज पूरे बिहार में बारिश के आसार, दक्षिण में ऑरेंज और उत्तर में यलो अलर्ट; जानें अपने जिले का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: आज पूरे बिहार में बारिश के आसार, दक्षिण में ऑरेंज और उत्तर में यलो अलर्ट; जानें अपने जिले का हाल
Sun, 19 Jul 2026 08:57 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 19 Jul 2026 08:57 AM IST
सार
Bihar Weather Update: पिछले 24 घंटे से बिहार के कई जिलों में बारिश रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पटना में देर रात से अहले सुबह तक बारिश हुई। सुबह भी धूप नहीं निकली है। मौसम विभाग ने आज भी पटना समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बिहार में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 20 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक के लिए मौसम चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने राज्य के कई दक्षिणी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान कई इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज हवा और भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने 24 जुलाई तक बारिश के आसार है
विज्ञापन
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार कैमूर (भभुआ), रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय और भोजपुर समेत दक्षिण एवं मध्य बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है।
विज्ञापन
इन जिलों में यलो अलर्ट जारी
वहीं पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों से भी मौसम सामान्य होने तक खेतों में काम नहीं करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Bihar: आज से बदल जाएगी बिहार की सरकारी शिक्षा! 521 मॉडल स्कूलों का शुभारंभ, नालंदा के 20 स्कूल भी होंगे हाईटेक
पटना में पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 19 जुलाई को मध्यम बारिश के साथ अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 20 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान घटकर 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 21 जुलाई को फिर मध्यम बारिश, जबकि 22 और 23 जुलाई को बादलों के बीच एक-दो दौर की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।