फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather: Montha impact on Bihar, heavy rain alert in 18 districts; sunshine Patna.

Bihar Weather: बिहार में मोंथा का असर, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; पटना समेत कई शहरों में नहीं निकली धूप

Thu, 30 Oct 2025 09:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 30 Oct 2025 09:09 AM IST
सार

Montha Cyclone: चक्रवाती तूफान मोंथा का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बिहार के कई जिलों में बारिश छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। 

विज्ञापन
Bihar Weather: Montha impact on Bihar, heavy rain alert in 18 districts; sunshine Patna.
बिहार में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ का असर आज भी है। पटना समेत कई शहरों में धूप नहीं निकली है। ठंडी हवाएं चल रही है। अहले सुबह से ही गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। लोगों के घरों में पंखे बंद हो गए। कोसी-सीमांचल और मगध के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं औरंगाबाद, बक्सर और भागलपुर में सुबह-सुबह बारिश हुई है। पटना समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान ने आज 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा और सुपौल जिलों के कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा होने के आसार हैं। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधुबनी, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और शिवहर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 31 अक्तूबर के पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा और मधेपुरा के एक या दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर पूर्व बिहार, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य, दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व बिहार में गुरुवार यानी आज अधिकांश स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन

Bihar Elections Live: बिहार के दौरे पर PM मोदी, मुजफ्फरपुर-छपरा में करेंगे जनसभाएं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूनतम पारा घटकर 20 डिग्री तक चला गया
राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने के कारण न्यूनतम तापमान घटकर 20 से 22 डिग्री तक चला गया। 30 और 31 अक्तूबर को उत्तर पश्चिम बिहार, उत्तर मध्य बिहार, उत्तर पूर्व बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य बिहार, दक्षिण पूर्व बिहार का न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री तक रहने के आसार हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed