फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : Vehicles routes changed around Gandhi Maidan patna bihar traffic system changed on Independence Day

Bihar : स्वतंत्रता दिवस पर इन मार्गों से नहीं गुजरेंगे वाहन, गांधी मैदान के आसपास बदल गई यातायात व्यवस्था

Thu, 14 Aug 2025 11:38 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 14 Aug 2025 11:38 AM IST
सार

Bihar : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना शहर के प्रमुख मार्गों के परिचालन व्यवस्था को बदल दिया गया है। गांधी मैदान के आसपास की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है।आपको किस मार्ग से गुजरना है यह आपको अमर उजाला बता रहा है। 

विज्ञापन
Bihar : Vehicles routes changed around Gandhi Maidan patna bihar traffic system changed on Independence Day
स्वतंत्रता दिवस पर बदले गये मार्ग

विस्तार

15 अगस्त के लिए पटना शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बदल दी गई है। यह बदलाव गांधी मैदान में 15 अगस्त को होने वाले झंडोत्तोलन के कारण किया गया है। इस संबंध में यातायात पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह व्यवस्था सुबह सात बजे से समारोह समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान कई मुख्य मार्गों पर सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। शुक्रवार की सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक फ्रेजर रोड में डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान, न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड, छज्जुबाग से टीएन बनर्जी रोड सहित अन्य मार्ग से गांधी मैदान की तरफ आने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई अन्य जगह रूट डायवर्जन किए गए हैं।

विज्ञापन


परिवर्तन किए गये यातायात व्यवस्था के अनुसार डाकबंगला चौराहा (कविगुरु रविन्द्र चौक) से गांधी मैदान (चिल्ड्रेन पार्क) तक के मार्ग में प्रातः 7:00 बजे से समारोह की समाप्ति तक की अवधि के लिए सामान्य वाहनों का परिचालन पूर्णतः बाधित रखे जाएंगे। न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में भी वाहनों का प्रवेश वर्जित  किया गया है। कोतवाली 'टी' से पुलिस लाईन तक (बुद्ध मार्ग में) पूरब की ओर जाने वाले सभी रास्ते कार्यक्रम की समाप्ति तक आम यातायात के लिए बंद रहेंगे। वोल्टास मोड़ से उत्तर की ओर जाने वाले वाहन विद्यापति मार्ग / बुद्धमार्ग होते हुए पुलिस लाईन तिराहा की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : सीबीआई ने पटना AIIMS के दो डॉक्टरों पर किया धोखाधड़ी का केस, फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी का है आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


जेपी गंगा पथ रैम (आयुक्त कार्यालय के सामने जेपी गंगा पथ नीचे स्थित गोलंबर) से एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट / गांधी मैदान की ओर आने वाले फ्लैक में मात्र पासधारक वाहनों को आने की अनुमति रहेगी। शेष वाहनों को आयुक्त कार्यालय के सामने से गंगा पथ की ओर डायवर्ट किया गया है।


सामान्य यानि निजी वाहन फ्रेजर रोड में पटना जंक्शन से डाकबंगला चौराहा तथा डाकबंगला चौराहा से पूरब की ओर भट्टाचार्या चौक-पीरमुहानी होते हुए नाला रोड की ओर जाएंगे। फ्रेजर रोड में डाकबंगला चौक से जेपी गोलंबर (मौर्या होटल मोड़) तक का मार्ग केवल राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री का कारकेड व इनके पारिवारिक वाहनों तथा रंगीन कार्डधारी अतिविशिष्ट, विशिष्ट अतिथियों के लिए आरक्षित किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather News : बिहार के इन जिलों में होंगी बारिश, मौसम विभाग ने वज्रपात की दी है चेतावनी

राजेंद्र चौक से मंडल गोलंबर, सर्कुलर रोड में मंडल गोलंबर से ललित भवन अंडरपास, बेली रोड में ललित भवन अंडरपास से डाकबंगला चौराहा तक एवं फ्रेजर रोड में डाकबंगला चौराहा से जेपी गोलंबर से चिल्ड्रेन पार्क होते हुए कारगिल चौक के मार्ग पर सुबह 7:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पार्किंग की मनाही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed