फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Three people died and three were seriously injured in road accident in Kaimur, Scorpio-truck collision

Bihar: भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर, स्कॉर्पियो से कैमूर जा रहे थे सभी, कंटेनर से टकराई गाड़ी

Thu, 02 Oct 2025 08:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 02 Oct 2025 08:38 AM IST
सार

हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि ट्रक चालक रात में बिना किसी संकेत के सड़क पर गाड़ी लगाकर छोड़ देते हैं। इस कारण छोटे वाहन चालकों को दूर से गाड़ी नहीं दिखती। इसी कारण हादसा होता है। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और ऐसा करने वाले ट्रक चालकों पर कार्रवाई करे।  

विज्ञापन
Bihar: Three people died and three were seriously injured in road accident in Kaimur, Scorpio-truck collision
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर एनएच-19 पर दुर्गावती थाना क्षेत्र के चिपली गांव के समीप सोमवार देर रात सड़क हादसे महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े कंटेनर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को आननफानन में स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तीनों मृतकों में झारखंड निवासी मुस्लिम अंसारी (45) और रोहतास निवासी मुन्ना अंसारी (43) और रजिया खातून (60) के रूप में की गई है। वहीं घायल सभी रोहतास के तिरकुलिया के रहने वाले हैं।  सभी किसी निजी कार्य से कैमूर की ओर जा रहे थे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे खड़ा कंटेनर बिना किसी चेतावनी संकेत के था। इससे यह भीषण हादसा हुआ। गाड़ी की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

'मत्स्यगंधा झील को मिलेगी नई पहचान', 98 करोड़ की मेगा परियोजना से सहरसा बनेगा बिहार का टूरिज्म हब

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Three people died and three were seriously injured in road accident in Kaimur, Scorpio-truck collision
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

जांच में जुटी पुलिस टीम
इधर, इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुर्गावती थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरे के समीप एक कंटेनर में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी है। इस घटना में एक महिला सहित तीन की मौत हुई है। बाकी अन्य सात लोग घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। सभी तीनों शव को कब्जे में कर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की जानकारी के लिए परिजन का इंतजार किया जा रहा है। परिजन के आने के बाद ही पूरी जानकारी हो पाएगी। 


कुल आठ लोगों को अस्पताल लाया गया था
इधर, दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर निकाईल अंसारी ने बताया कि घटना में कुल आठ लोगों को अस्पताल लाया गया था। जबकि दो को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में ले जाया गया है। इस घटना में तीन लोगों की स्पॉट डेथ हुई है। वही पांच गंभीर थे जिनका प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में उमर अंसारी (70), फातिमा (15), हाजरा खातून (40), अशरफ अंसारी (30), अमीर अंसारी (12), नसीम अंसारी (45), मुस्कान परवीन (42) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed