Bihar: रोहतास में अधिकारी भी नहीं सुरक्षित, महिला अंचलाधिकारी के साथ लूटपाट; तीन आरोपी गिरफ्तार
Bihar: घटना के बाद गोल्डी कुमारी ने दरिगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी दरिगांव थाना क्षेत्र के करसेरुआ गांव के रहने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास जिले में पदाधिकारियों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। दरिगांव थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी इलाके में सूर्यपुरा अंचल की महिला अंचलाधिकारी के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। घटना गुरुवार शाम की है जब अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी अपने एक मित्र के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने कैमूर पहाड़ी पहुंची थीं। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल फोन और नगद रुपये लूट लिए।
घटना के बाद गोल्डी कुमारी ने दरिगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी दरिगांव थाना क्षेत्र के करसेरुआ गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पढ़ें: सीवान में वित्तरहित कर्मियों की बड़ी बैठक, सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करने का एलान
दरिगांव थाना अध्यक्ष कपिल देव पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रामदेव बिंद का पुत्र शुभम उर्फ संदीप बिंद, पूर्नवासी बिंद का पुत्र पवन कुमार और देवानंद शाह का पुत्र जैकी गुप्ता शामिल हैं। तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।