फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar STET 2026 Application Deadline Extended to 22 September Exam Expected in November Check Details

बिहार: माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन की तारीख फिर बढ़ी, अब 22 सितंबर तक कर सकेंगे अप्लाई

Tue, 15 Sep 2026 06:16 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Tue, 15 Sep 2026 06:16 PM IST
सार

बिहार एसटीईटी 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 सितंबर 2026 कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर थी। परीक्षा का आयोजन नवंबर 2026 के पहले सप्ताह से संभावित है।

विज्ञापन
Bihar STET 2026 Application Deadline Extended to 22 September Exam Expected in November Check Details
बिहार बोर्ड - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को 22 सितंबर 2026 तक अंतिम रूप से विस्तारित किया गया है।
विज्ञापन


विदित हो कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि आज, 15 सितंबर 2026 को समाप्त हो रही थी। अब अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 22 सितंबर तक का अतिरिक्त समय दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार, STET 2026 परीक्षा का आयोजन नवंबर 2026 के प्रथम सप्ताह से किया जाना संभावित है।
विज्ञापन


दरअसल, माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आज दोपहर 12 बजे तक लगभग 3.38 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन शुल्क के साथ जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed