फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : Special surveillance raided locations suspended CO prince raj Bihar board cancel matric certificate

Bihar : विशेष निगरानी ईकाई के टीम ने निलंबित सीओ के तीन ठिकानों पर की छापेमारी, अब प्रमाणपत्र भी होंगे रद

Thu, 07 Aug 2025 10:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 07 Aug 2025 10:32 PM IST
सार

Bihar : विशेष निगरानी टीम ने निलंबित सीओ के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें जाली प्रमाणपत्र बरामद हुए। अब टीम ने बिहार बोर्ड से उन सभी प्रमाणपत्रों को रद करने की अपील की है। 

विज्ञापन
Bihar : Special surveillance raided locations suspended CO prince raj Bihar board cancel matric certificate
आरोपी अंचल अधिकारी प्रिंस राज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष निगरानी ईकाई के टीम ने निलंबित सीओ प्रिंस राज के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में अवैध रूप से अर्जित संपत्ति का खुलासा हुआ है। इसके साथ ही एक बड़े शैक्षणिक फर्जीवाड़े का भी भंडाफोड़ हुआ है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के नोटिस पर कसा तंज, कहा- गलती किसी और की, फिर भी जवाब मुझसे मांगा जा रहा
विज्ञापन


दरअसल अप्रैल 2025 में मिली एक शिकायत के आधार पर पटना के अंचल अधिकारी प्रिंस राज को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया और जांच के आदेश दिए गए। निलंबित अंचल अधिकारी प्रिंस राज की गिरफ्तारी के बाद अब निगरानी विशेष कोर्ट की अनुमति के बाद प्रिंस राज के तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Love Affair : एक बच्चे की मां दो बच्चे के पिता के संग फरार, दोनों में एक साल से चल रहा था अफेयर

इस संबंध में विशेष निगरानी की टीम का कहना है कि निलंबित अंचल अधिकारी प्रिंस राज ने बिहार लोक सेवा आयोग की 60-62वीं परीक्षा में फर्जी दस्तावेज़ों के माध्यम से चयन हुआ था। जांच में यह सामने आया है कि उन्होंने अपने जन्म तिथि को बदलकर अलग-अलग नाम से दो मैट्रिक सर्टिफिकेट बनवाए थे। छापेमारी में बरामद दस्तावेजों में एक प्रमाणपत्र पर प्रिंस राज और दूसरे पर धर्मेंद्र कुमार का नाम दर्ज है, जो दोनों उनके ही नाम हैं। विशेष निगरानी के छापेमारी का कहना है कि आरोपी ने फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी हासिल की थी और पद पर रहते हुए अवैध रूप से अकूत संपत्ति अर्जित की। विशेष निगरानी इकाई ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से इन दोनों मैट्रिक प्रमाणपत्रों की वैधता की जांच कराने और उन्हें रद्द करने की सिफारिश की है।


                         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed